Closing Bell: सेंसेक्स 84,544 और निफ्टी 25,790 के ऑल टाइम हाई पर बंद

Edited By Updated: 20 Sep, 2024 03:33 PM

stock market sets a new record

सेंसेक्स पहली बार 84 हजार अंक के पार निकल गया। सेंसेक्स ने आज यानी 20 सितंबर को 84,159 का और निफ्टी ने 25,692 नया ऑलटाइम हाई बनाया। अभी सेंसेक्स 850 अंक की तेजी के साथ 84,037 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

बिजनेस डेस्कः घरेलू शेयर बाजार में आज शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन नए ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बना दिया। बीएसई सेंसेक्स इतिहास में पहली बार 84 हजार अंक के पार निकल गया।

20 सितंबर को कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1359 अंक की तेजी के साथ 84,544 के स्तर पर, वहीं निफ्टी में 375 अंक की तेजी रही, ये 25,790 के स्तर पर बंद हुआ।

जापान के निक्‍केई में 2.10% की तेजी

  • एशियाई बाजार में आज तेजी है। जापान के निक्‍केई में 2.10% और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 1.72% की तेजी है। चीन के शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में मामूली गिरावट है।
  • 19 सितंबर को अमेरिकी बाजार का डाओ जोंस1.26% बढ़कर 42,025 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक 2.51% बढ़कर 18,013 पर बंद हुआ। S&P 500 1.70% चढ़ा है।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 19 सितंबर को 2,547 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने भी 2,012 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

कल शेयर बाजार ने ऑलटाइम हाई बनाया था

फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती के बाद शेयर बाजार ने कल यानी 19 सितंबर को लगातार दूसरे दिन ऑल टाइम हाई बनाया था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 83,773 और निफ्टी ने 25,611 का लेवल छुआ।

हालांकि इसके बाद बाजार नीचे आया और सेंसेक्स 236 अंक की बढ़त के साथ 83,184 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 38 अंक की तेजी रही, ये 25,415 के स्तर पर बंद हुआ। एनर्जी, बैंकिंग और ऑटो शेयर्स तेजी रही।
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!