यहां जिंदा गाय के पेट में बना दिया जाता है बड़ा छेद, वजह कर देगी हैरान(Watch Video)

Edited By ,Updated: 08 Apr, 2017 03:51 PM

us farmers are making big holes in cows

सोशल मीडिया पर आपने गायों के शरीर में छेद वाली तस्वीर और वीडियो देखी होंगी। गाय के शरीर में बड़ा छेद देखकर थोड़ा अजीब जरूर लगता है, लेकिन इसके ...

वॉशिंगटन: सोशल मीडिया पर आपने गायों के शरीर में छेद वाली तस्वीर और वीडियो देखी होंगी। गाय के शरीर में बड़ा छेद देखकर थोड़ा अजीब जरूर लगता है, लेकिन इसके पीछे वेटनरी से जुड़े शोधकर्ताओं का अपना तर्क है। दरअसल अमरीका में गाय की आयु बढ़ाने के लिए उसके शरीर में बड़ा छेद कर दिया जाता है। 


गाय के शरीर में बड़ा छेद कर देने से उसके शरीर के अंदर की बीमारियों का आसानी से निरीक्षण किया जा सकता है। इस बड़े छेद के जरिए ये भी जानने में सुविधा होती है कि गाय के पेट में खाना अच्छे से पच रहा है या नहीं। दरअसल, लंबे समय तक वेटनरी शोध के बाद साबित हो चुका है कि गाय के शरीर में बड़ा छेद कर देने से उसे नुकसान होने के बजाय फायदा ही होता है।
पीपल फॉर इथीकल ट्रीटमेंट ऑफ एनीमल्स(पेटा)की वेबसाइट के मुताबिक गाय के शरीर में बनाए जाने वाले इस बड़े छेद को फिस्टुला(fistula)कहते है। वहीं शरीर के जिस हिस्से में यह बड़ा छेद बनाया जाता है उसे रूमेन (Rumen) कहते हैं। 

गाय के शरीर में बड़ा छेद करने के बाद उसे एक प्लास्टिक की रिंग से बंद कर दिया जाता है। आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे ढक्कन हटाकर गाय के पेट में झांका जा सकता है। गाय के पेट में किसी तरीके की गड़बड़ी की स्थिति में वेटनरी डॉक्टर हाथ डालकर गाय के पेट को खुद ही साफ कर लेते हैं और उसके पेट में सीधे दवाई डाल दी जाती है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!