तब तक मन सांसारिक वस्तुओं में भटकता रहेगा: स्वामी मधुसूदन महाराज

Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Feb, 2018 08:49 AM

shrimad bhagwat by swami madhusudan maharaj

अंबरीश महाराज भगवान के ऐसे भक्त हुए हैं जिनको ब्रह्म श्राप भी स्पर्श नहीं कर सका। जब तक पूर्ण रूप से अपने मन को भगवान में नहीं लगाओगे तब तक मन सांसारिक वस्तुओं में भटकता रहेगा और जीवन में अशांति बनी रहेगी। उक्त शब्द गौड़ीयाज भक्तवृन्द जालन्धर की ओर...

जालन्धर (पांडे): अंबरीश महाराज भगवान के ऐसे भक्त हुए हैं जिनको ब्रह्म श्राप भी स्पर्श नहीं कर सका। जब तक पूर्ण रूप से अपने मन को भगवान में नहीं लगाओगे तब तक मन सांसारिक वस्तुओं में भटकता रहेगा और जीवन में अशांति बनी रहेगी। उक्त शब्द गौड़ीयाज भक्तवृन्द जालन्धर की ओर से श्री सत्यनारायण मन्दिर एस.डी. कालेज रोड मोहल्ला गोबिन्दगढ़ में आयोजित श्री हरिनाम संकीर्तन सम्मेलन के तीसरे दिन कथा व्यास त्रिदंडी स्वामी भक्ति वल्लभ तीर्थ गोस्वामी महाराज के शिष्य भक्ति प्रसुन्न मधुसूदन महाराज (तीर्था गोवर्धन) ने श्रीमद् भागवत की कथा प्रसंग का वर्णन करते हुए कहे। 


उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत में अम्बरीश महाराज का बहुत सुन्दर प्रसंग है जिसमें उन्होंने प्रत्यक्ष रूप से अपने आप को भगवान में लगाने के लिए उन्होंने जीवन में आचरण करके दिखलाया है। उनके प्रसंग को अपने जीवन में धारण करके हम भगवान को प्रसन्न कर सकते हैं। अम्बरीश महाराज के प्रेम और आचरण के कारण भगवान ने कहा कि वह भक्तों के अधीन हैं। अम्बरीश महाराज ने अपने आप को भगवान के चरणों में समर्पित कर दिया। शरीर की हर इन्द्रियों को भगवान की भक्ति करने में लगा दिया। इस दौरान भक्तों द्वारा किए गए हरिनाम संकीर्तन से हाल में उपस्थित भक्त आत्मविभोर हो गए। 


इस मौके पर मुख्य रूप से भक्ति किंक्कर दमोदर महाराज, भक्ति प्रसाद जनार्दन महाराज हमीरपुर, सुदामा प्रभु, कृष्ण रंजन सहित मदन गोपाल कपूर, श्री राम नवमी उत्सव कमेटी के कोषाध्यक्ष विवेक खन्ना, पार्षद बलजीत प्रिंस, राजेश शर्मा, रेवती रमन गुप्ता, सत्यव्रत, स्वामी धर्म विवेक, चेतन दास, अश्विनी कुमार, राकेश कुमार, गोपाल कुमार, सतीश कुमार, राजू अग्रवाल, बलजीत बल्ली, बिक्की गुप्ता, विभु प्रसाद, राघव, धीरज, गोपी, त्रिविक्रम दास, गोलकनाथ, धीर कृष्ण, धीरज सेठी, दीपक, सागर, यांकिल, हनी, संजय कालिया, साहिल, जतिन्द्र, हरि बल्लभ, मदन मोहन, दास, नित्या गोपाल, संदीप गुप्ता, जतिन्द्र, साहिल, हनी खुराना, मुकेश ग्रोवर, हैप्पी, कन्हैया, गौरव, पंकज नैयर, राकेश, गोविन्द सुन्दर, रोहित शर्मा, गौरव उप्पल, तापस गुप्ता, अर्जुन पप्पी व अन्य शामिल हुए। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!