Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Jul, 2017 12:28 PM
सरस्वती धाम और वैष्णवी धाम में अब यात्रियों का कम संख्या में पंजीकरण किया जा रहा है। जानकारी देते हुए एडीशनल डी.सी. अनुराधा गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को दोनों पंजीकरण केंद्रों में कुल 316 यात्रियों का करंट पंजीकरण किया गया, जबकि सोमवार को 378...
पहलगाम : सरस्वती धाम और वैष्णवी धाम में अब यात्रियों का कम संख्या में पंजीकरण किया जा रहा है। जानकारी देते हुए एडीशनल डी.सी. अनुराधा गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को दोनों पंजीकरण केंद्रों में कुल 316 यात्रियों का करंट पंजीकरण किया गया, जबकि सोमवार को 378 यात्रियों का पंजीकृत हुआ। नए जत्थे के लिए किए गए पंजीकरण में पहलगाम के लिए 218 और बालटाल के लिए 98 यात्रियों को पंजीकृत किया गया है।
सरस्वती धाम में बालटाल मार्ग के लिए 163 और बालटाल हेतु 74 यात्रियों का पंजीकरण किया गया। इसी तरह सरस्वती धाम जम्मू में पहलगाम के लिए 55 और बालटाल मार्ग हेतु 24 यात्रियों का पंजीकरण हुआ है। उल्लेखनीय है कि यात्रियों की कमी को देखते हुए प्रशाशन ने पहले टोकन सैंटर बंद कर दिया था और अब महाजन सैंट्रल हॉल में पंजीकरण का काम बंद कर दिया है। अब सिर्फ सरस्वती और वैषणवी धाम में ही पंजीकरण करने का काम जारी है।