Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Sep, 2017 11:23 AM
उप-जिला चौकी चौरा के अंतर्गत आती पंचायत घनेडी के बुद्ध चडेई में आज सुबह करीब 11 बजे एक वृद्ध महिला की चोटी काटे जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। वृद्ध महिला की पहचान सत्या देवी पत्नी गुशा राम निवासी घनेडी कद के रूप में हुई है।
सुंदरबनी/राजौरी : उप-जिला चौकी चौरा के अंतर्गत आती पंचायत घनेडी के बुद्ध चडेई में आज सुबह करीब 11 बजे एक वृद्ध महिला की चोटी काटे जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। वृद्ध महिला की पहचान सत्या देवी पत्नी गुशा राम निवासी घनेडी कद के रूप में हुई है। वृद्ध महिला के परिजनों ने बताया कि वृद्ध महिला की जब चोटी काटी गई तो वह बेहोश हो गई, जिसे तीमारदारों द्वारा उठा कर उप-जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, इस प्रकार की घटनाओं का लगातार सिलसिला जारी रहने से ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल व्याप्त है एवं विशेषकर महिला वर्ग में इतना डर बना हुआ है कि चोटी काटे जाने का अगला शिकार उनको बनाया जाएगा।
उधर, राजौरी शहर के पंजा चौक क्षेत्र में एक महिला की चोटी कटने का मामला सामने आया है। इस तरह की राजौरी में यह तीसरी घटना है। इस महिला की पहचान ममता देवी के रूप में हुई है। महिला के अनुसार इससे पहले उसे चक्कर आया और वह बेहोश होकर नीचे गिर गई। जब तक घरवाले उसे उठाते तब तक उसकी चोटी कट चुकी थी। पुलिस राजौरी ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।