Edited By ,Updated: 09 Jun, 2016 09:53 PM
गुरुवार को यहां हुए एक भीषण हादसे में भाजपा विधायक की मौत हो गई। बुरहानपुर
बुरहानपुर (कीर्ति राजेश चौरसिया): गुरुवार को यहां हुए एक भीषण हादसे में भाजपा विधायक की मौत हो गई। बुरहानपुर नेपानगर से भाजपा विधायक राजेन्द्र दादू सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस सड़क हादसे ने विधायक राजेंद्र दादू की जिंदगी लील ली। घटना भोपाल इंदौर मार्ग पर सीहोर और आष्टा के बीच हुई है।
हादसे की सूचना पाकर प्रशासनिक अधिकारी, नेता व पार्टी के कई कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंचने शुरू हो गई। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दादू राज्यसभा चुनाव से संंबंधित बैठक में हिस्सा लेने भोपाल जा थे रास्ते में वे हादसे का शिकार हो गए। हादसे में तीन अन्य लोग घायल हो गए।