BJP में घमासान, टिकट न मिलने पर कार्यकर्ताओं ने लगाए हाय-हाय के नारे

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Nov, 2017 07:04 PM

bjp workers protested in gujarat

गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमाान थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद टिकट नहीं मिलने से नाराज कई नेताओं ने पार्टी को इस्तीफा सौंपना शुरू कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को इन नाराज...

नेशनल दिल्ली: गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमाान थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद टिकट नहीं मिलने से नाराज कई नेताओं ने पार्टी को इस्तीफा सौंपना शुरू कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को इन नाराज नेताओं और कार्यकर्ताओं को मनाने में एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ रहा है। 

कार्यकर्ताओं ने घेरा भाजपा का दफ्तर 
वहीं शनिवार शाम को भाजपा प्रवक्ता आईके जडेजा को टिकट नहीं मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं ने खूब हंगामा किया। बड़ी तादाद में भाजपा समर्थक पार्टी के मुख्यालय कमलम पहुंचे और अमित शाह की मौजूदगी में विरोध दर्ज करवाया। क्षत्रिय समाज के लोगों ने भाजपा हाय-हाय ओर वंदे मातरम के नारे लगाते हुए भाजपा दफ्तर को घेर लिया। 

भाजपा ने की 70 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी 
विरोध बढ़ता देख अमित शाह ने क्षत्रिय समाज को भरोसा दिया कि उनकी बातों को सुना जायेगा हालांकि कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन जारी रखा। गोरतलब है कि भाजपा ने शुक्रवार को गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 70 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें कांग्रेस छोड़कर आए छह विधायकों के नाम भी शामिल है। उम्मीदवारों की सूची जारी करने के मामले में विपक्षी कांग्रेस से आगे रहते हुए पार्टी ने ज्यादातर मौजूदा विधायकों को उनके निवार्चन क्षेत्र से टिकट दिया है। 
 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!