नियंत्रण रेखा पर भारत ने 15 साल में पहली बार अपनी तोपों का मुंह खोला

Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Feb, 2018 06:43 PM

indian army use toph against pakistan

भारत-पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा पर युद्धविराम के उल्लंघन में आई तेजी के बीच भारतीय सेना ने पहली बार तोप का इस्तेमाल किया है।

श्रीनगर : भारत-पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा पर युद्धविराम के उल्लंघन में आई तेजी के बीच भारतीय सेना ने पहली बार तोप का इस्तेमाल किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक 2003 में हुए इस युद्धविराम के बाद यह पहली बार है जब भारतीय सेना ने इस इलाके में अपनी तोपों का मुंह खोला है। बोफोर्स तोपों से यह गोलाबारी उड़ी सेक्टर में की गई। रिपोर्ट के मुताबिक सेना तोप का विकल्प तब अपनाती है जब बंदूक, मोर्टार और ऐसे दूसरे हथियार नाकाफी साबित हो जाएं।


आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार पाकिस्तान की तरफ  से इस साल अब तक राज्य में 411 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जा चुका है। सितंबर 2016 में भारत की तरफ से पाकिस्तानी इलाके में की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से ही दोनों देशों के संबंधों में तनाव बढऩे लगा था। संघर्ष विराम के उल्लंघन के अलावा सुरक्षा बलों के अधिकारियों ने इस साल घाटी में आतंकी घुसपैठ के मामले बढऩे की संभावना भी जताई है। इसकी वजह वे कश्मीर में कम बर्फबारी को भी मानते हैं। बर्फ  ज्यादा होने से सीमा पार घुसपैठ मुश्किल हो जाती है।


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!