Edited By ,Updated: 17 Feb, 2017 04:40 PM
कश्मीर में शुक्रवार की नमाज के बाद एक बार फिर पाकिस्तानी झंडा लहराया गया और अद्र्धसैनिक बलों पर पत्थरबाजी की गई। यह घटना श्रीनगर में शुक्रवार के नमाज के बाद जामिया मस्जिद के पास की है।
नई दिल्ली: कश्मीर में शुक्रवार की नमाज के बाद एक बार फिर पाकिस्तानी झंडा लहराया गया और अद्र्धसैनिक बलों पर पत्थरबाजी की गई। यह घटना श्रीनगर में शुक्रवार के नमाज के बाद जामिया मस्जिद के पास की है। हाल ही में आर्मी चीफ बिपिन रावत ने चेतावनी भरे लहजे में घाटी की जनता को चेतावनी दी थी कि पाकिस्तान और आईएसआईएस का झंडा लहराने वालों को भी देशद्रोही माना जाएगा।
इससे पहले, जम्मू-कश्मीर में आम लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर सरकार ने एडवाइजरी जारी की जिसमें प्रशासन ने लोगों से आतंकवाद के खिलाफ अभियान वाली जगहों से दूर रहने को कहा। बता दें कि यह एडवाइजरी आर्मी चीफ के उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ अभियानों में रुकावट डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी थी।