वैष्णो देवी भवन के पास हुआ लैंडस्लाइड, 9 घायल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Jul, 2017 01:04 PM

landslide near mata vaishno devi bhawan 9 injured

वैष्णो देवी भवन के पास लैंडस्लाइड होने से 9 श्रद्धालु घायल हो गए हैं। वैष्णो देवी जाने वाले नए रास्ते पर सैकेट व्यू प्वाइंट के पास पहाड़ी से मलबा गिरा, जिसकी वजह से कुछ श्रद्धालु इसकी चपेट में आ गए।

श्रीनगर : वैष्णो देवी भवन के पास लैंडस्लाइड होने से 9 श्रद्धालु घायल हो गए हैं। वैष्णो देवी जाने वाले नए रास्ते पर सैकेट व्यू प्वाइंट के पास पहाड़ी से मलबा गिरा, जिसकी वजह से कुछ श्रद्धालु इसकी चपेट में आ गए। 

 

घायलों के नाम व पता :

1. इस भूस्खलन में 40 वर्षीय सरदार दीन घायल हो गए हैं जो रामबन जिले के रहने वाले हैं। इनके सिर में चोट आने से यह बुरी तरह से जख्मी हुए हैं। 

2. 33 वर्षीय लक्ष्मण सिंह इस हादसे में घायल हो गए हैं जो जनकट तहसील खातिमो, उत्तराखंड के रहने वाले हैं। इनके बाएं पैर में चोट लगी है। 

3. 24 साल के रोशन कुमार इस घटना का शिकार हुए हैं जो तहसील गोडा, झारखंड के रहने वाले हैं। 

4. इस हादसे में 26 वर्षीय रकेश कुमार घायल हुए हैं जो अगर जितो, कटरा, रयासी के रहने वाले हैं। 

5. 32 वर्षीय नितिल राम भूस्खलन की चपाट में आने से घायल हो गए है। नितिल चंद्रपुर, महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। इनकी दोनों टांगों पर गंभीर चोटें लगी हैं। 

6. नगरी पैरोल, कठुआ के निवासी रंजीत शर्मा लैंडस्लाइड की चपेट में आने से घायल हो गए हैं। 21 वर्षीय रंजीत को मामूली चोटें लगी हैं। 

7. 22 साल के संदीप मेहरा गंभीर चोटें लगने से घायल हो गए हैं। संदीप नगरी पैरोल, कठुआ के रहने वाले हैं। 

8. नगरी पैरोल, कठुआ के ही रहने वाले विशाल शर्मा को भी काफी चोटें आई हैं। 36 साल के विशाल शर्मा का फिलहाल इलाज किया जा रहा है। 

9. 18 वर्षीय किशोर गंगा विशन भी भूस्खलन की चपाट में आने से घायल हो गए हैं। गंगा नगरी पैरोल, कठुआ के रहने वाले हैं और इन्हें मामूली चोटें आई हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!