Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Jun, 2017 10:02 PM
अज्ञात बंदूकधारियों ने श्रीनगर में सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला किया है जिसमें एक नागरिक घायल हो गया है।
श्रीनगर: अज्ञात बंदूकधारियों ने श्रीनगर में सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला किया है जिसमें एक नागरिक घायल हो गया है। अधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार कुछ अज्ञात आतंकियों ने सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर कुछ गोलियां चलाईं। जवाब में सेना ने भी गोलियां चलाई हैं। इस मौके पर एक स्थानीय नागरिक घायल हो गया है।
घायल को फौरन अस्पताल में भर्ती किया गया। मौके पर सेना और सुरक्षाबलों की टीमों ने क्षेत्र को घेर लिया है।