चोटी काटने के मामले : नैकां ने पीडीपी से मांगा त्यागपत्र

Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Oct, 2017 05:43 PM

nc demand resignation of govt

चोटी काटने के मामले में अब जम्मू कश्मीर में राजनीति भी शामिल हो गई है।

श्रीनगर: चोटी काटने के मामले में अब जम्मू कश्मीर में राजनीति भी शामिल हो गई है। नैशनल कान्फ्रेंस ने इस संदर्भ में जहां एक तरफ श्रीनगर में विरोध प्रदर्शन किया वहीं राज्य सरकार से त्यागपत्र की भी मांग कर डाली है। नैकां का आरोप है कि सरकार महिलाओं की कट रही चोटियों के मामले को सुलझाने में नाकाम रही है। पार्टी के कुछ वर्करों ने श्रीनगर के पोलो व्यू तक विरोध रैली निकाली और सरकार पर आरोप लगाया कि वो महिलाओं की सुरक्षा करने में नाकाम साबित हो रही है। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व हब्बा कदल से विधायक शमीमा फिरदोस ने किया।


पत्रकारों से बात करते हुए फिरदोस ने कहा कि कश्मीर घाटी में महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने में मुख्यमंत्री नाकाम रही हैं और उन्हें त्यागपत्र दे देना चाहिए। फिरदोस ने कहा, यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वो हर किसी को सुरक्षा प्रदान करे, जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं। महिलाएं अपने घर की चारदीवारी में भी असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अपने घर की खिड़कियां दरवाजे बंद करने के बाद भी महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। अगर सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम है तो उसे त्यागपत्र दे देना चाहिए।


गौरतलब है कि कश्मीर में चोटी काटने के मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है। पीड़िताओं के अनुसार कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर सप्रेे डालकर नके बाल काटे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने इस संदर्भ में सूचना देने वाले के लिए छह लाख का ईनाम भी रखा है।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!