मंदिर यात्राओं से गुजरात फतेह की कोशिश में राहुल गांधी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Nov, 2017 09:02 AM

rahul gandhi in trying to convince gujarat tourists

गुजरात चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कई धार्मिक स्थलों पर जा रहे हैं। हालांकि भाजपा इसे दिखावा बता रही है। दिलचस्प बात यह है कि राहुल गांधी ने मंदिरों में जाकर दर्शन करने के मामले में 2012 में प्रचार के दौरान गुजरात के...

अहमदाबाद: गुजरात चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कई धार्मिक स्थलों पर जा रहे हैं। हालांकि भाजपा इसे दिखावा बता रही है। दिलचस्प बात यह है कि राहुल गांधी ने मंदिरों में जाकर दर्शन करने के मामले में 2012 में प्रचार के दौरान गुजरात के तत्कालीन सी.एम. और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पीछे छोड़ दिया है।  इस साल पिछले 50 दिनों में राहुल ने 4 बार गुजरात का दौरा किया और करीब 20 मंदिरों में जाकर माथा टेका, जिससे लगता है कि वह मंदिर यात्राओं से गुजरात फतेह की तैयारी में हैं। वहीं मोदी 2012 के चुनावों के समय 6 मंदिरों में ही गए थे।

मोदी ने पिछला विधानसभा चुनाव प्रचार स्वामी विवेकानंद युवा विकास यात्रा के साथ शुरू किया था। इस दौरान उन्होंने आधे दर्जन मंदिरों का दौरा किया था। इसमें सभी शक्तिपीठ भी शामिल हैं। यात्रा के दौरान अलग-अलग समय पर उन्होंने पूरे राज्य का दौरा किया था। कांग्रेस नेताओं के दौरों पर नजर रखने वाले एक भाजपा नेता ने कहा कि मोदी धार्मिक हैं और जहां भी वह जाते हैं मंदिरों में अवश्य जाते हैं लेकिन अगर हम उनके मंदिरों में जाने की राहुल गांधी के इस समय के दौरों से तुलना करें तो वह काफी पीछे हैं। राहुल ने 28 सितम्बर को सौराष्ट्र में 5 मंदिरों में दर्शन के साथ गुजरात चुनाव प्रचार की शुरुआत की। वह द्वारकाधीश मंदिर, कागवाड में खोडलधाम, विरपुर के जलाराम मंदिर, चोटिला टैम्पल और राजकोट में दासी जीवन टैम्पल भी गए थे।

1 नवम्बर को चुनाव प्रचार के दूसरे चरण में वह नादियाड के शांताराम मंदिर, खेड़ा के रणछोड़ राय मंदिर और भाठीजी महाराज मंदिर, पावगढ़ में महाकाली माता मंदिर गए। तीसरे दौरे में उन्होंने दक्षिण गुजरात को कवर किया था। वह इस बार नवसारी में उनई माता मंदिर गए। हाल में 11-13 नवम्बर तक गुजरात दौरे के समय राहुल गांधी ने गांधीनगर में अक्षरधाम मंदिर से चुनाव प्रचार शुरू किया था। इसके अलावा वह मेहसाणा में बहुचराजी मंदिर, वलीनाथ मंदिर, पाटन में वीर मेघमाया मंदिर और वारन के खोडियार मंदिर में भी गए थे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!