रणवीर सेना के पूर्व कमांडर धनजी सिंह की हत्या, पुलिस के लिए बन चुका था सिरदर्द

Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Oct, 2017 12:15 PM

the assassination of former ranvir sena commander dhanji singh

रोहतास के पचपोखरी गांव में दलित समुदाय के 4 लोगों के सामूहिक हत्याकांड से चर्चा में आया धनजी सिंह मंगलवार की रात अपने दो सहयोगियों के साथ गैंगवार में मारा गया।

पटनाः रोहतास के पचपोखरी गांव में दलित समुदाय के 4 लोगों के सामूहिक हत्याकांड से चर्चा में आया धनजी सिंह मंगलवार की रात अपने दो सहयोगियों के साथ गैंगवार में मारा गया। इस घटना को बढारी गांव के कुछ दूरी पर अंजाम दिया गया। 

जानकारी के अनुसार, नोखा थाना क्षेत्र के नारन निवासी धनजी सिंह अपने साथियों के साथ स्कॉर्पियो पर सवार होकर शाहपुर आ रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने उसको गोलियों से भून डाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने धनजी सिंह के शव को बरामद किया है। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार धनजी सिंह पुलिस के लिए सरदर्द बनता जा रहा था। उस पर अवैध पत्थर खनन करने और पुलिस दल पर फायरिंग करने के आरोप भी थे। इसके अतिरिक्त  अपहरण, लूट और अन्य संगीन वारदातों के भी कई केस धनजी पर चल रहे थे। वह तीन बार जेल जा चुका था। 

आपको बता दें कि धनजी सिंह सासाराम जोन का कमांडर भी रह चुका है। 2015 के विधानसभा सभा चुनाव में नाेखा से चुनाव लड़ चुका है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!