Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Feb, 2018 12:40 PM
कुलगाम जिले के रदवानी में आर्मी की कार्रवाई में एक युवक घायल हो गया। रिपोर्ट के अनुसार हवूरा में आर्मी की 1आरआर की पेट्रोलिंग पर कुछ युवकों ने पत्थराव किया।
श्रीनगर : कुलगाम जिले के रदवानी में आर्मी की कार्रवाई में एक युवक घायल हो गया। रिपोर्ट के अनुसार हवूरा में आर्मी की 1आरआर की पेट्रोलिंग पर कुछ युवकों ने पत्थराव किया। इस दौरान जवानों ने कुछ गोलियां हवा में फायर कर दी जिससे एक युवक घायल हो गया। घायल की पहचान आरिफ अहमद लोन पुत्र अब्दुल्ल राशिद लोन के रूप में हुई है। उसे फौरन अस्पताल में भर्ती किया गया।