Edited By ,Updated: 31 Jan, 2015 12:47 AM
क्षेत्र के मंगवाड़ी ठाणा (कांगो-का-गहरा) और मौंही में मारपीट के समाचार हैं। जानकारी के अनुसार मंगवाड़ी ठाणा में.......
सरकाघाट: क्षेत्र के मंगवाड़ी ठाणा (कांगो-का-गहरा) और मौंही में मारपीट के समाचार हैं। जानकारी के अनुसार मंगवाड़ी ठाणा में स्थानीय वासी वीरी सिंह ने रुमला देवी का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की और उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
उधर, मौंही में 3 लोगों वीरी सिंह, लेखराज और सोहन लाल ने मरचू राम की पत्नी कौलां देवी का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौच किया। पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक मंडी ने दोनों मामलों के दर्ज होने की पुष्टि की है।