ओवेसी की कोई भी हिन्दू विरोधी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे: शिवसेना

Edited By Updated: 01 Feb, 2015 04:06 PM

article

आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद असदुद्दीन ओवैसी की अगले सप्ताह पुणे में होने वाली एक जनसभा पर शिवसेना ने कड़ा एतराज जताते हुए कहा है

पुणे: आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद असदुद्दीन ओवैसी की अगले सप्ताह पुणे में होने वाली एक जनसभा पर शिवसेना ने कड़ा एतराज जताते हुए कहा है कि वह उनकी किसी भी हिन्दू विरोधी टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं करेगी। शिवसेना के एक प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस आयुक्त सतीश माथुर से मिलकर अनुरोध किया कि वह इस संबंध में कार्रवाई करें।
 
 एक आयोजनकर्ता अंजुम इनामदार ने कहा कि आप के वक्ता और ओवैसी आगामी चार फरवरी को पुणे के गोलीबार मैदान में एक जनसभा को संबोधित करके मुस्लिमों के आरक्षण की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि यह एक गैर राजनीतिक जनसभा होगी।  महाराष्ट्र कार्यसमिति और मूलनिवासी मुस्लिम मंच के अलावा मुस्लिम समुदाय के अन्य लोग इस जनसभा में भाग लेंगे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!