Why Stock Market fall: शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 989 अंक टूटा, गिरावट के 4 बड़े कारण

Edited By Updated: 27 Nov, 2026 03:33 PM

why the stock market is falling bse plunges 989 points

भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार, 27 नवंबर को एक बार फिर बिकवाली का दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेज गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स एक समय 1,024.78 अंक तक टूटकर 83,303.81 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी भी 299 अंक गिरकर 25,586.75...

नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार, 27 नवंबर को एक बार फिर बिकवाली का दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेज गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स एक समय 1,024.78 अंक तक टूटकर 83,303.81 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी भी 299 अंक गिरकर 25,586.75 के निचले स्तर तक फिसल गया। 

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 989.33 अंक यानी 1.17 फीसदी की गिरावट के साथ 83,339.26 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 277.30 अंक यानी 1.07 फीसदी गिरकर 25,607.20 पर पहुंच गया।

लगातार तेजी के बाद निवेशकों ने की मुनाफावसूली

पिछले दो कारोबारी सत्रों में शेयर बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिली थी। ऐसे में ऊंचे स्तरों पर पहुंचने के बाद निवेशकों ने मुनाफा निकालना शुरू कर दिया। इसे बाजार में गिरावट की प्रमुख वजह माना जा रहा है।

इस सप्ताह अब तक सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 0.2 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। वहीं, पिछले चार हफ्तों में बाजार में लगभग 15 फीसदी की तेजी आने के बाद अब निवेशक मुनाफावसूली कर रहे हैं। इससे बाजार में कंसोलिडेशन की स्थिति बन रही है।

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने बढ़ाई चिंता

शेयर बाजार पर दबाव की दूसरी बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की ऊंची कीमतें हैं। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 97 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर कारोबार कर रहा है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में टैंकरों पर हमलों और सऊदी अरब के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाए जाने से तेल की वैश्विक सप्लाई को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं।

भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा कच्चे तेल के आयात से पूरा करता है। ऐसे में तेल महंगा होने से देश का आयात बिल बढ़ सकता है। इसका असर महंगाई, कंपनियों की लागत और शेयर बाजार के निवेशकों की धारणा पर पड़ता है।

IT शेयरों में बिकवाली से बाजार कमजोर

शुक्रवार को IT सेक्टर के शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली। पिछले चार कारोबारी सत्रों में आई तेजी के बाद निवेशकों ने इस सेक्टर में मुनाफावसूली की।

इसका असर निफ्टी IT इंडेक्स पर पड़ा, जिसमें करीब 1.7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। IT शेयरों में कमजोरी ने भी बाजार के प्रमुख इंडेक्स पर दबाव बढ़ाया।

डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर

भारतीय रुपये में गिरावट भी शेयर बाजार के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे कमजोर होकर 92.62 के स्तर पर पहुंच गया।

इससे पहले गुरुवार को रुपया 18 पैसे गिरकर 92.38 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। हालांकि, बुधवार को इसमें 65 पैसे की मजबूती आई थी और यह चालू वित्त वर्ष के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

कच्चे तेल की महंगाई और घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के कारण रुपये पर दबाव बढ़ा है। रुपये की गिरावट से विदेशी निवेशकों की धारणा भी प्रभावित हो सकती है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!