मुझे उससे बेइंतहा प्यार लेकिन वो करता है मेरे साथ...

Edited By ,Updated: 01 Mar, 2015 11:43 AM

article

क्या आपने किसी को दिल दिया है? अगर हां, तो आपको पता होगा कि प्यार क्या होता है और एकतरफा हां का क्या दर्द होता है?

क्या आपने किसी को दिल दिया है? अगर हां, तो आपको पता होगा कि प्यार क्या होता है और एकतरफा हां का क्या दर्द होता है? आजकल सिंगल रहने का सिंबल जोरो-शोरों में है। ज्यादातर लड़कों का झुकाव इस ओर होता है। डेटिंग के दौरान लडकियां ज्यादा जल्दी कमिटमेंट दिखाती हैं लेकिन लड़के कन्फ्यूजन में फंसे रहते हैं। वह ज्यादातर टाइम पास और सिर्फ आपको पसंद करते हैं जबकि लड़कियां भावुक हो जाती है और इसे प्यार का नाम दे देती है। 

एक लड़की के लिए शायद यह सबसे ज्यादा तकलीफदेह होता है। मन में बस एक ही उलझन, कि वो पसंद तो करता है लेकिन प्यार और उसके इजहार से बचता फिरता है।

लेकिन अगर वो सिर्फ टाइम पास कर रहा हो तो अब ऐसे लड़कों को पहचानने में लड़कियों को कोई खास मशक्कत नहीं करनी होगी। कुछ खास बातों पर गौर करने से आप अंदाजा लगा सकती हैं कि लड़का कमिटमेंट नहीं चाहता है, जैसे 

1. वह आपसे सिर्फ बातें करता है और ऑफिशियली आपको अपनी गर्लफ्रेंड बनाने से कतराता है।

2. वह अपने परिवार और दोस्तों से आपको नहीं मिलवाता है।

3. वो बार बार आपको यह बात कहता है कि उसे अपने करियर पर फोक्स करना है।

4. वीकेंड्स पर आपको मिलने का समय मिलता है लेकिन वह इसी दिन आपसे नहीं मिलता। 

5. वो इमोशनली आपसे नहीं जुड़ा होता आपकी प्रोबलम से उसे कुछ लेना देना नहीं।

6. वो और भी कई लड़कियों से दोस्ती और बातचीत रखता है।

हालांकि यह जरूरी नहीं कि ऐसा हमेशा ही देखने को मिले। कई बार कोई लड़का अपने काम के प्रेशर में उलझा होता है ऐसे में वो कमिटमेंट से कतराता है। तो ऐसे में लड़के के मन को टटोलिए।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!