Edited By ,Updated: 28 Feb, 2015 10:50 PM
द्रंग क्षेत्र के बदार की घ्राण पंचायत निवासी डूम राम (21) पुत्र हरि सिंह गांव घ्राण राजपूत शुक्रवार को माता धारा नागन के साथ गांव मासड़ गया हुआ था।
पंडोह: द्रंग क्षेत्र के बदार की घ्राण पंचायत निवासी डूम राम (21) पुत्र हरि सिंह गांव घ्राण राजपूत शुक्रवार को माता धारा नागन के साथ गांव मासड़ गया हुआ था। शनिवार को वह वापस अपने गांव आ रहा था। घर आते समय ब्यास नदी के किनारे अचानक पैर फिसलने से वह ब्यास में गिर गया। पानी गहरा होने के कारण वह ब्यास नदी में डूब गया। यह हादसा अढ़ाई बजे दोपहर के समय हुआ।
स्थानीय लोगों ने इस संबंध में पंडोह पुलिस को सूचित किया। पंडोह पुलिस की टीम जगदीश ठाकुर मुख्य आरक्षी की अगुवाई मे मौके पर पहुंच गई मगर उसे खोजने में नाकाम रही। जगदीश ठाकुर ने बताया कि युवक की तलाश करने के लिए गोताखोर बुलाए गए हैं। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।