4 लाख हिंदुओं को कश्मीर में बसाकर दम लेंगे : तोगडिय़ा

Edited By Updated: 12 Apr, 2015 05:55 PM

article

विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा. प्रवीण भाई तोगडिय़ा ने चंबावाला ग्राऊंड में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में जहां हिदुत्व को लेकर हुंकार भरी तो वहीं पाकिस्तान को भी खरी-खरी सुनाई।

नाहन: विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा. प्रवीण भाई तोगडिय़ा ने चंबावाला ग्राऊंड में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में जहां हिदुत्व को लेकर हुंकार भरी तो वहीं पाकिस्तान को भी खरी-खरी सुनाई। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के इशारे पर आतंकियों ने कश्मीर घाटी में रहने वाले 4 लाख कश्मीरी पंडितों को वहां से भगाया था। वर्तमान में विश्व हिंदू परिषद कश्मीर घाटी से बेघर हुए कश्मीरी पंडितों को पुन: कश्मीर में बसा कर ही दम लेगी। कश्मीर की धरती हमारे पुरखों की है। जब तक घाटी में हिंदुओं को पुन: नहीं बसाया जाएगा तब तक विहिप अपना अभियान जारी रखेगी।

  तोगडिय़ा ने केंद्र व जम्मू-कश्मीर सरकार से कहा कि वे कश्मीरी पंडितों को बसाने की योजना पर तत्काल प्रभाव से काम करें और पंडितों का विरोध करने वाले अलगाववादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि बंगलादेश से घुसपैठ कर आने वाले लोगों को हर हाल में वापस जाना होगा। तोगडिय़ा ने कहा कि वह हमेशा धर्मांतरण के खिलाफ रहे हैं लेकिन घर वापसी के नहीं। उन्होंने कहा कि अगर हिंदुओं का धर्मांतरण न होता तो आज हमारी जनसंख्या न घटती। हाल ही में अमरीका ने जो आंकड़े पेश किए हैं उसमें विश्व में हिंदुओं की जनसंख्या तीसरे स्थान पर है। जिस तरह से हिंदुओं की जनसंख्या घट रही है भारत में एक दिन हिंदू समाप्त हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि अमरीका, यूरोप, इंगलैंड में भी लगातार मुसलमानों की जनसंख्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि समृद्ध हिंदू, शिक्षित हिंदू व सुरक्षित हिंदू इसके लिए मास्टर प्लान बनाया गया है जिसको लेकर विहिप घर-घर जाकर जागरूक कर रही है। 

तोगडिय़ा ने कहा कि वह भाजपा-कांग्रेस की राजनीति में विश्वास नहीं करते। उनका एक ही ध्येय है हिंदू एकजुट हों, सरकार संविधान में संशोधन करे और इस देश को हिंदू राष्ट्र घोषित करे तभी यह देश हमारा रहेगा। उन्होंने कहा कि दुनिया में हिंदू कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। हिंदुओं के गरीब बच्चों को शिक्षित बनाने के मामले में तोगडिय़ा ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद ने देश के 20 लाख बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देने का बीड़ा उठाया है। 

लव जेहाद का मामला भी उठा
सम्मेलन में दुर्गा वाहिनी की रजनी ठुकराल ने बेवाक होकर लव जेहाद पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लव जेहाद जैसे मामले देश के अन्य राज्यों समेत हिमाचल में भी प्रकाश में आए हैंं। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 600 प्रचारक काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने भी शिकायत पर कोई गौर नहीं किया लेकिन दुर्गा वाहिनी ने लव जेहाद के तहत बहला-फुसला कर ले जाई गई प्रदेश की 6 बहनों को वापस लाने में सफलता प्राप्त की। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार इस बात को नहीं मानती दूसरी ओर पुलिस रिपोर्ट में 181 लड़कियां लापता हैं और संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है क्योंकि अधिकतर अभिभावक लाज-शर्म के चलते पुलिस तक नहीं पहुंचते।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!