Edited By ,Updated: 19 Apr, 2015 12:08 AM
थाना पालमपुर में 3 मारपीट के मामले दर्ज किए गए हैं। इस संदर्भ में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है
पालमपुर: थाना पालमपुर में 3 मारपीट के मामले दर्ज किए गए हैं। इस संदर्भ में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पहले मामले मेंविक्रमा देवी निवासी भदरैना ने आरोप लगाया कि उसी गांव के ऊधो राम ने सरसावा में अचानक उसके साथ लड़ाई-झगड़ा किया। महिला शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
दूसरे मामले में शिक्षा देवी निवासी पलाह ने आरोप लगाया कि विजय कुमार ने पलाह पट्टी में अचानक उसके साथ लड़ाई-झगड़ा किया जिस पर पुलिस ने मामर्ला दर्ज कर लिया। तीसरे मामले में कुशल अवस्थी निवासी बल्ला ने आरोप लगाया कि रुलिया राम, रवि कुमार तथा सुरिन्दर कुमार ने राख चौक में अचानक उसके साथ लड़ाई-झगड़ा किया जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।