Edited By ,Updated: 28 Jun, 2015 11:40 AM
चीन में आए दिन अनोखे मामले सुनने को मिलते रहते हैं, जिन पर विश्वास करना बहुत ही मुश्किल होता है। अब जरा इस महिला को ही देख लीजिए, जिसने गुस्से में आकर ए.टी.एम. मशीन हाथों से फाड़ डाली।
बीजिंगः चीन में आए दिन अनोखे मामले सुनने को मिलते रहते हैं, जिन पर विश्वास करना बहुत ही मुश्किल होता है। अब जरा इस महिला को ही देख लीजिए, जिसने गुस्से में आकर ए.टी.एम. मशीन हाथों से फाड़ डाली।
दरअसल, यह मामला चीन के चांगजुन प्रांत का है, जहां एक महिला ए.टी.एम. से रुपए निकालने गई। उसे लगा कि उसका डेबिट कार्ड मशीन में डालने के बाद बाहर नहीं आया। वो वहीं अटक गया जबकि ट्रांजेक्शन का बिल बाहर आ गया था। इसके बाद इस महिला का ऐसा पारा चढ़ा कि उसने इधर देखा न उधर, गुस्से में अपने हाथों से ही मशीन को फाड़ डाला। महिला का यह कारनामा वहां लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो रहा था।
किसी महिला का मशीन ही फाड़ डालना हैरानी में डालने वाली घटना थी। वहीं लोगों ने बताया कि इस महिला के साथ ऐसी घटना 2 महीने पहले भी इसी एटीएम में हो चुकी हैं। वो उसे पागल करार देते हैं।
पुलिस का कहना है कि महिला की मानसिक रुप से अस्थिर होने की जांच और इलाज करवाई जाएंगी। उन्होंने ये भी बताया कि मशीन का फाड़ डाला जाना संभव है क्योंकि वो काफी पुराना है।