Edited By ,Updated: 19 Aug, 2015 07:34 PM
वन विभाग ने आज नागपंचमी पर भोपाल के विभिन्न क्षेत्र से 64 सांप बरामद किए। वन विभाग, नगर निगम और रोटरी क्लब द्वारा सपेरों से बरामद किए गए सांपों को वन विहार में रखा गया है...
भोपाल: वन विभाग ने आज नागपंचमी पर भोपाल के विभिन्न क्षेत्र से 64 सांप बरामद किए। वन विभाग, नगर निगम और रोटरी क्लब द्वारा सपेरों से बरामद किए गए सांपों को वन विहार में रखा गया है। पकड़े गए सांपों में बड़ी संख्या में कोबरा के साथ घोड़ा पछाड़, पानी वाले सांप और एक पद्म नाग भी शामिल है।
वन विहार चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल कुछ सांपों की चिकित्सा आरंभ कर दी है। अनेक सांपों की विष ग्रंथि कटी हुई, मुंह सिला हुआ भी मिला है। विषग्रंथि निकलने के बाद सांप अधिक समय जीवित नहीं रहता है, इसलिए त्वरित उपचार शुरू कर दिया गया है। स्वस्थ होने पर सांपों को, बुदनी, ओबेदुल्लागंज आदि के घने जंगलों में छोड़ दिया जाएगा।