इन बड़ी 11 कंपनियों में है रतन टाटा का निवेश, हो रही है सबकी चांदी

Edited By ,Updated: 03 Sep, 2015 02:30 PM

article

टाटा समूह के पूर्व चेयरमेन रतन टाटा के पद छोडऩे के बाद दिन-ब-दिन कंपनी का ग्राफ नीचे गिरता जा रहा है। रतन टाटा ने 28 दिसम्बर 2012 को सायरस मिस्त्री को टाटा समूह का उत्तराधिकारी नियुक्त किया।

नई दिल्ली: टाटा समूह के पूर्व चेयरमेन रतन टाटा के पद छोडऩे के बाद दिन-ब-दिन कंपनी का ग्राफ नीचे गिरता जा रहा है। रतन टाटा ने 28 दिसम्बर 2012 को सायरस मिस्त्री को टाटा समूह का उत्तराधिकारी नियुक्त किया। रतन टाटा पिछले 50 सालों से टाटा समूह से जुड़े हैं वे 21 सालों तक टाटा समूह के अध्यक्ष रहे। रतन टाटा ने जे.आर.डी टाटा के बाद 1991 में कार्यभार संभाला। टाटा परिवार का एक सदस्य ही हमेशा टाटा समूह का अध्यक्ष रहा है। 

रतन टाटा के नेतृत्व में टाटा टी टेटली, टाटा मोटर्स जगुआर लैंड रोवर और टाटा स्टील को खड़ा किया। इसके साथ ही इन कंपनियों की सहायाता से विदेशों से 65 प्रतिशत का रेवन्यू कमाया। इस समय भारत में टाटा समूह अन्य कंपनियों के मुकाबले यह कंपनी बड़े पैमाने पर खड़ी है। 

इन सब के अलावा रतन टाटा ने एक अनोखी और सबसे सस्ती कार लांच कर पूरी दुनिया में अपनी मजबूती और बढ़ाई। रतन टाटा ने सबसे सस्ती नैनो को लांच कर उसके विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

वहीं पिछले डेढ़ साल में रतन टाटा ने देश की 11 बड़ी कंपनियों में अपना निवेश किया है। अब रतन टाटा ने साल 2014 में पांच करोड़ रुपए से भी कम खर्च कर स्नैपडील के 256 शेयर्स खरीदे थे। टाटा के निवेश से पहले स्नैपडील की वैल्यू करीब 6000 करोड़ रुपए से कम थी, लेकिन टाटा के निवेश करने के बाद अब इस कंपनी की वैल्यू करीब 30 हजार करोड़ करीब से ज्यादा हो गई। इसके अलावा रतन टाटा इन 11 कंपनियों में अपना निवेश कर रहे हैं- 

रिटायरमेंट के बाद टाटा नई कंपनियों (स्टार्टअप्स) में निवेश के जरिए कमाई कर रहे हैं। टाटा के अनुभव से ये कंपनियों को भी फायदा हो रहा है।

1) एल्टोरेज एनर्जीस बोस्टन बेस्ड इस कंपनी की स्थापना 2010 में हुई थी और साल 2014 में कंपनी की वैल्यू अब 7 मिलियन डॉलर तक पहुंच गई है। 

2) ऑनलाइन रिटेलर स्नैपडील में टाटा ने जब इसमें निवेश किया तब कंपनी की वैल्यू केवल एक बिलियन डॉलर थी, साल 2014 में करीब पांच करोड़ रुपए तक निवेश किया और अब कंपनी की वैल्यू 5 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई है। 

3) ऑनलाइन ज्वैलरी कंपनी ब्लूस्टोन में टाटा के निवेश किए जाने के समय इसकी वैल्यू 135 करोड़ रुपए थी लेकिन सितंबर 2014 तक यह कंपनी 20 मिलियन डॉलर के लक्ष्य तक है।

4) ऑनलाइन फर्नीचर कंपनी अर्बन लेडर की 2014 में कंपनी की वैल्यू 70 मिलियन डॉलर थी। नवंबर 2014 में रतन टाटा के निवेश के बाद मार्च 2015 में कंपनी की वैल्यू 200 मिलियन डॉलर तक है। 

5) कमजोर तबके के लिए हेल्थ फेसेलिटी देने वाली मुंबई की कंपनी स्वस्थ इंडिया में टाटा ने दिसंबर 2014 में इसमें दो करोड़ रुपए का निवेश किया था। 

6) जयपुर बेस्ड कार सेगमेंट की बड़ी ऑनलाइन कंपनी कार देखो कंपनी में टाटा ने फरवरी 2015 में निवेश किया और अगले साल जनवरी तक इस कंपनी की वैल्यू 300 मिलियन डॉलर तक पहुंच गई।

7) माइक्रो फाइनेंस कंपनी ग्रामीण कैपिटल में टाटा ने मार्च 2015 में निवेश किया। 

8) पॉकेट वॉलेट कंपनी पेटीएम में रतन टाटा ने मार्च 2015 निवेश किया और निवेश से पहले इस कंपनी की वैव्यू  करीब 575 मिलियन डॉलर तक थी।

9) चीन की स्मार्टफोन कंपनी श्याओमी में रतन टाटा ने मार्च 2015 में निवेश किा और अब कंपनी का स्तर करीब 45 बिलियन डॉलर तक है।

10) महिलाओं के नॉन कैजुअल कपड़ों के ब्रैंड की कंपनी केरिआह  में टाटा ने इसी साल जून 2015  में निवेश किया।

 11) ऑनलाईन टैक्सी बुकिंग सर्विस देने वाली भारतीय कंपनी औला कैब में भी रतन टाटा ने जुलाई 2015 में अपनी हिस्सेदारी खरीदी है। हालांकि ओला ने यह खुलासा नहीं किया कि टाटा ने कंपनी में कितना निवेश किया। कंपनी ने कहा कि टाटा ने अपनी निजी क्षमता में निवेश किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!