8 minutes ago
21 minutes ago
56 minutes ago
2 hours ago
8 hours ago
9 hours ago
12 hours ago
13 hours ago
14 hours ago
16 hours ago
17 hours ago
18 hours ago
19 hours ago
20 hours ago
21 hours ago
22 hours ago
23 hours ago
1 day ago
Saturday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
जानिए, किन पड़ावों को पार कर होते हैं बाबा बर्फानी के दर्शन
Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Jun, 2017 10:50 AM
श्री अमरनाथ जी की पवित्र गुफा में प्रतिवर्ष बर्फ से बनने वाले प्राकृतिक हिमशिवलिंग की पूजा की जाती है। महादेव प्रति वर्ष श्री अमरनाथ गुफा में अपने भक्तों को
श्री अमरनाथ जी की पवित्र गुफा में प्रतिवर्ष बर्फ से बनने वाले प्राकृतिक हिमशिवलिंग की पूजा की जाती है। महादेव प्रति वर्ष श्री अमरनाथ गुफा में अपने भक्तों को हिमशिवलिंग के रूप में दर्शन देते हैं। इस पवित्र गुफा में पहुंचने के लिए भक्तों को विभिन्न पड़ावों को पार करके जाना पड़ता है। अमरनाथ यात्रा का आरंभ पहलगाम से होता है। यह जगह इतनी मनोरम है ऐसा प्रतीत होता है मानो प्रकृति ने अपनी सारी खूबसूरती इसी स्थान को दे दी है। चैकिंग के दौरान भोले बाबा के भक्तों को आगे जाने की अनुमति मिलती है। अमरनाथ यात्रा का दूसरा पड़ाव है चंदनबाड़ी। माना जाता है की भोलेनाथ और माता पार्वती जब अमरनाथ गुफा में जा रहे थे तो भोलेनाथ ने अपने चंदन और भस्म को यहां अपने अंग से अलग कर रख दिया था। अमरनाथ यात्रा का तीसरा पड़ाव है पिस्सु घाटी जो पिस्सु टॉप नाम से भी जाना जाता है। भोले नाथ ने यहां अपनी जटाओं से पिस्सूओं को उतार कर रखा था। अन्य प्राचीन कथा के अनुसार इस घाटी पर देवताओं और राक्षसों के मध्य भयंकर युद्ध हुआ था जिसमें दानव हार गए थे और देवों की विजय हुई थी। चंदनबाड़ी से 14 किलोमीटर की दूरी पर शेषनाग झील है। इस स्थान पर भगवान शिव ने शेषनाग को अपने गले से उतार कर रखा था। माना जाता है की दिन में एक बार शेषनाग झील से बाहर आकर भक्तों को दर्शन देते हैं। शेषनाग झील से आठ मील की दूरी पर पांच छोटी-छोटी धाराएं प्रवाहित होती हैं इसलिए इस जगह को पंचतरणी नाम से जाना जाता है। शेषनाग से आठ मील के फासले पर पंचतरणी है। मार्ग में बैववैल टॉप और महागुणास दर्रे से लेकर महागुणास चोटी से पंचतरणी तक का सारा मार्ग उतराई का है। पंचतरणी से अमरनाथ गुफा का मार्ग आठ किलोमीटर है। बर्फ से ढका होने के कारण यह मार्ग काफी कठिन है। इसके बाद श्री अमरनाथ जी के दर्शनों का सौभाग्य प्राप्त होता है। श्री अमरनाथ गुफा जी के साथ ही देवी पार्वती का शक्तिपीठ भी स्थापित है जो महामाया शक्तिपीठ के नाम से विख्यात है। इस स्थान पर देवी सती का गला गिरा था। पवित्र गुफा में जहां बाबा बर्फानी हिमलिंग के रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं वहीं हिमनिर्मित पार्वती पीठ भी प्रकृतिक रूप से बनता है। पार्वती पीठ को ही महामाया शक्तिपीठ कहा जाता है। सावन माह की पूर्णिमा को हिमलिंग और शक्तिपीठ दोनों के दर्शन किए जा सकते हैं। माना जाता है की इन दोनों के दर्शन करने से शिवलोक में स्थान प्राप्त होता है। हिम शिवलिंग का आकार प्रतिकूल मौसम के बावजूद बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए प्रति वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। एक दंत कथा के अनुसार रक्षाबंधन की पूर्णिमा के दिन भगवान शंकर स्वयं श्री अमरनाथ गुफा में पधारते हैं। ऐसी मान्यता है कि चातुर्मास की प्रतिपदा को हिम के लिंग का निर्माण स्वयं आरंभ होता है और धीरे-धीरे लिंग का आकार धारण कर लेता है तथा पूर्णिमा के दिन पूर्ण हो जाता है व अगले दिन से घटने लगता है। अमावस्या या शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को यह लिंग पूर्णत: अदृश्य हो जाता है और इस प्रकार यह क्रम निरंतर चलता रहता है। यह हिम शिवलिंग कभी भी पूर्णत: लुप्त नहीं होता, आकार अवश्य ही छोटा-बड़ा हो जाता है। भगवान शिव इस गुफा में पहले पहल श्रावण की पूर्णिमा को आए थे इसलिए उस दिन को श्री अमरनाथ की यात्रा को विशेष महत्व मिला। रक्षाबंधन की पूर्णिमा के दिन ही छड़ी मुबारक भी गुफा में बने ‘हिमशिवलिंग’ के पास स्थापित कर दी जाती है।
नौशेरा-सेरी मार्ग में भूस्खलन से सड़क पर बिखरी चट्टानें, वाहनों की आवाजायी रही ठप्प
Breaking News: सुरनकोट के सानेई इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू
Jammu Kashmir के इस इलाके में मचा हड़कंप, घरों से बाहर निकले लोग
जम्मू-कश्मीर के कई मुद्दों को लेकर बोले तरुण चुघ, कांग्रेस पर भी साधा निशाना
उत्तरी कश्मीर में चलीं तेज हवाएं, पेड़ गिरने से Srinagar-Baramulla Highway बंद
राजौरी में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन, दो जवान हुए घायल
Jammu में अक्षय तृतीया पर भक्तों में भारी उत्साह, शोभायात्रा में 'जय श्री राम' के नारों से गूंजा...
हज यात्रियों का पहला जत्था श्रीनगर के लिए रवाना, DC ने दिखाई हरी झंडी
Mehbooba Mufti ने PDP के चुनाव प्रचार को लेकर प्रशासन पर लगाए आरोप
Indian Army ने इस इलाके में की राउंड फायरिंग, सर्च ऑपरेशन जारी
CAD $
11/05/2024 05:30 IST
USD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
18.4
20.0
Chennai Super Kings win by 6 wickets
आज का दिन मेष राशि वालों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। घूमते-फिरते हुए कोई नई जानकारी मिल सकती है। सेहत
वृष राशि के जातक आज काफी बिजी रहने वाले हैं। आपकी किसी बाद में परिवार में वाद-विवाद उतपन्न हो
मिथुन राशि वालों की कार्यक्षेत्र में आज ख़ुशी की लॉटरी लग सकती है। किसी जगह अगर निवेश किया था तो
कर्क राशि के जातक कार्यक्षेत्र में हर काम को बहुत ही संभल कर करें। मार्केटिंग से संबंधित काम में फ़ायदा देखने को
सिंह राशि के जातक आज ज्यादा से ज्यादा समय बिजनेस में बिताएंगे। मित्रों तथा संबंधियों के साथ अचानक
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। बेवजह का गुस्सा परेशानी का कारण बन
तुला राशि वालों कार्यक्षेत्र में नए लोगों के साथ मुलाकात सफल रहेगी। धार्मिक कार्य करने का अवसर मिलेगा। संतान
वृश्चिक राशि वालों पूंजी निवेश की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल नहीं है। अनावश्यक धन खर्च करने से बचें, अन्यथा आर्थिक
धनु राशि वालों आज आपको थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। बिजनेस में चल रहे उतार-चढ़ाव का असर आपके रिश्तों पर
मकर राशि वालों आज आपके किए गए कामों से लोग बेहद प्रसन्न होंगे। मीटिंग के जरिए बचपन के किसी दोस्त से आपकी
कुंभ राशि वालों आज का दिन नकारात्मक प्रभाव देने वाला रहेगा। उच्चाधिकारियों से वाद-विवाद होने की संभावना है। विदेशी
मीन राशि वालों पारिवारिक बिजनेस को लेकर किसी भी तरह का निवेश करने से बचे। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की मिलने
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes