खौफनाक! युवती ने आशिक संग मिल मां को कत्ल कर घर में दफनाया

Edited By ,Updated: 08 Jun, 2015 09:26 AM

article

थाना जुलकां अधीन पड़ते गांव मलकपुर कंबोआं में एक बेटी ने अपने आशिक संग मिल कर अपनी मां का गला दबा कर ...

देवीगढ़ (भूपिन्द्र): थाना जुलकां अधीन पड़ते गांव मलकपुर कंबोआं में एक बेटी ने अपने आशिक संग मिल कर अपनी मां का गला दबा कर कत्ल कर दिया व घर में गड्ढा खोद कर लाश को दफना दिया। लाश को पुलिस के उच्चाधिकारियों की उपस्थिति में निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
 
प्राप्त जानकारी के मुताबिक 22 वर्षीय सोनिया का गांव के ही किसी लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। गत 5 जून को सोनिया व उसकी मां शकुंतला देवी घर में अकेली थी। लड़की का पिता लाल चंद पिछले कई वर्षों से घर वापस नहीं आया था। लड़की का बड़ा भाई सोहन लाल कंबाइन पर नौकरी करने के लिए मध्य प्रदेश गया हुआ था जबकि छोटा भाई बलराम नौकरी की तलाश में इंटरव्यू देने गया हुआ था। इसी दौरान लड़की ने 5 जून को अपने आशिक को घर बुला लिया। 
 
लड़की ने पहले अपनी मां को नींद की गोलियां देकर बेहोश कर दिया तथा बाद में गला दबा कर उसकी हत्या कर दी व लाश को घर में गड्ढा खोद कर दबा दिया। इस घटना का पर्दाफाश तब हुआ जब आरोपी लड़की के भाई ने अपनी मां को फोन किया परंतु फोन बंद आ रहा था, फिर उसने अपनी बहन को फोन किया तो बहन ने आगे से कहा कि मां घर से भाग गई है। 
 
इस पर सोहन लाल को शक हो गया और वह मध्य प्रदेश से वापस आ गया और छोटे भाई को भी उसने बुला लिया। दोनों ने अपनी बहन से मां के बारे में पूछा। भाइयों द्वारा दबाव डालने के बाद उसने सारी कहानी बताई, जिसके बाद रिश्तेदार इकट्ठे हुए और पुलिस को जानकारी प्रदान की गई। घटना की सूचना मिलते ही एस.पी. (डी.) जसकरण सिंह तेजा डी.एस.पी देहाती हरविन्द्र सिंह विर्क डी.एस.पी. हरवंत कौर, थाना जुलकां के इंस्पैक्टर रणबीर सिंह, जगजीत सिंह व अन्य पुलिस अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई।

आरोपी लड़की सोनिया की निशानदेही पर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट बहादुर सिंह की मौजूदगी में शकुंतला देवी की लाश निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए पटियाला भेज दी गई है।
 
थाना जुलकां की पुलिस ने आरोपी लड़की सोनिया के भाई बलराम के बयानों पर सोनिया तथा उसके आशिक कुलविन्द्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सोनिया को गिरफ्तार कर लिया है जबकि आशिक अभी फरार है। पुलिस ने कत्ल के लिए प्रयोग किया गया सामान भी बरामद कर लिया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!