फीफा U-17 विश्व कप के लिए डीवाई पाटिल स्टेडियम को मिलेगा नया रूप

Edited By ,Updated: 26 Dec, 2016 03:58 PM

fifa u 17 world cup  patil stadium

भारत में अगले साल होने वाले फीफा अंडर 17 विश्व कप के आयोजन स्थल में से एक शहर के डीवाई पाटिल स्टेडियम ....

मुंबई: भारत में अगले साल होने वाले फीफा अंडर 17 विश्व कप के आयोजन स्थल में से एक शहर के डीवाई पाटिल स्टेडियम को इस प्रतिष्ठित फुटबाल प्रतियोगिता के लिए नया रूप दिया जाएगा। विश्व कप को देखते हुए 55000 दर्शकों की क्षमता वाले इस स्टेडियम की सभी सीटें बदली जाएंगी।  

डीवाई पाटिल खेल अकादमी के अध्यक्ष विजय पाटिल ने आज कहा, ‘‘विश्व कप (फीफा अंडर 17) को देखते हुए हम स्टेडियम की सभी सीटें बदल रहे हैं और स्टेडियम का बिलकुल नया रूप नजर आएगा। उन्होंने बताया कि नई सीटों को इस तरह डिजाइन किया जाएगा कि यह दर्शकों के लिए आरामदायक हों और उन्हें थकान नहीं हो।  

पाटिल ने कहा कि यह काम अगले साल मई तक पूरा हो जाएगा। मेरा नजरिया है कि सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं मुहैया कराई जाएं और हम इसी सिद्धांत के साथ आगे बढ़ रहे हैं।’ अंडर 17 विश्व कप का आयोजन 6 से 28 अक्तूबर 2017 तक मुंबई के अलावा गोवा, नयी दिल्ली, गुवाहाटी, कोच्चि और कोलकाता में किया जाएगा। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!