फीफा U-17 विश्व कप से जुड़े 5 ऐसे बड़े रिकॉर्ड्स जिनके बारे में जानना है जरुरी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Oct, 2017 02:08 PM

fifa u17 world cup 5 records

भारत में फीफा अंडर-17 विश्व कप का आगाज आज से होगा। यह टूर्नामेंट 28 अक्तूबर को समाप्त होगा। फुटबाॅल फैंस को इसका बेसर्बी से इंतजार है ऐसे में...

नई दिल्लीः भारत में फीफा अंडर-17 विश्व कप का आगाज आज से होगा। यह टूर्नामेंट 28 अक्तूबर को समाप्त होगा। फुटबाॅल फैंस को इसका बेसर्बी से इंतजार है ऐसे में हम आपको फीफा अंडर-17 विश्व कप से जुड़े कुछ दिलचस्प आंकड़े बताने जा रहे हैं जो शायद आप नहीं जानते होंगे।

1. फीफा अंडर-17 विश्व कप में सबसे सफल टीम नाईजीरिया है जिसने इस खिताब को पांच बार (1985, 1993, 2007, 2013, 2015) अपने नाम किया है। वह तीन बार (1987, 2001, 2009) इसके उपविजेता भी रहे हैं। हालांकि भारत में होने वाले विश्व कप के लिये उनकी टीम क्वालीफाई नहीं कर पाई।   

2. ब्राजील ने इस विश्व कप को तीन बार (1997, 1999, 2003) जीता है जबकि घाना (1991, 1995) और मैक्सिको (2005, 2011) दो-दो बार विजेता रहे हैं। सोवियत संघ (1987), सऊदी अरब (1989), फ्रांस (2001) और स्विट्जरलैंड (2009) ने भी एक-एक बार यह टूर्नामेंट जीता।   

3. अंडर-17 विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड ब्राजील (166) के नाम है। दूसरे स्थान पर नाईजीरिया (149) है। स्पेन और मैक्सिको 97 गोल के साथ तीसरे स्थान पर हैं। दोनों के पास भारत में गोलों का शतक पूरा करने का मौका होगा। जर्मनी (92) और घाना (86) भी सबसे ज्यादा गोल करने वालों की सूची में शामिल हैं।

4. ब्राजील और नाईजीरिया दो ऐसी टीमें है जिसने विश्व कप खिताब का बचाव किया है। ब्राजील ने 1997 और 1999 तथा नाइजीरिया ने 2013 और 2015 लगातार दो बार खिताब जीता है।

5. एशिया में विश्व कप का आयोजन किसी भी अन्य महाद्वीप से अधिक बार हुआ है। यह (भारत में) पांचवीं बार है जब एशिया में इसका आयोजन हो रहा है। इससे पहले चीन (1985), जापान (1993), दक्षिण कोरिया (2007) और संयुक्त अरब अमीरात (2013) में इसका आयोजन हुआ है।  


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!