Edited By ,Updated: 09 Jan, 2017 06:32 PM
राष्ट्रमंडल खेलों की पूर्व स्वर्ण पदक विजेता गीता फोगाट को आज पेशेवर कुश्ती लीग (पीडब्ल्यूएल) के लिए फिट घोषित किया...
नई दिल्ली: राष्ट्रमंडल खेलों की पूर्व स्वर्ण पदक विजेता गीता फोगाट को आज पेशेवर कुश्ती लीग (पीडब्ल्यूएल) के लिए फिट घोषित किया गया आेर उनकी फ्रेंचाइजी यूपी दंगल ने कहा कि वह कल अपना मैच खेलेगी। टीम ने घोषणा की कि गीता अब फिट है और कल एनसीआर पंजाब रायल्स के खिलाफ मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेगी।
उनकी बहन बबिता हालांकि चोट के कारण बाहर हो गयी हैं। उत्तर प्रदेश की फ्रेंचाइजी जिसका नाम यूपी दंगल है, को गीता के फिट होने से काफी राहत मिली है। उत्तर प्रदेश की टीम के मालिक सन्नी कत्याल ने कहा, ‘‘बबिता हरियाणा हैमर्स के खिलाफ खेलते हुए चोटिल हो गयी थी। वह नहीं खेल पाएगी लेकिन अपने साथियों का हौसला बढ़ाने के लिए उपस्थित रहेगी। ’’