Edited By ,Updated: 10 Feb, 2016 08:33 AM
मनप्रीत ने दनादन दो गोल दागे जिससे दबंग मुंबई ने आखिरी क्वार्टर में चार गोल करके हाकी इंडिया लीग मैच में आज यहां दिल्ली वेवराइडर्स..
नई दिल्ली: मनप्रीत ने दनादन दो गोल दागे जिससे दबंग मुंबई ने आखिरी क्वार्टर में चार गोल करके हाकी इंडिया लीग मैच में आज यहां दिल्ली वेवराइडर्स को 8-3 से करारी शिकस्त दी। दिल्ली वेवराइडर्स 3 क्वार्टर के बाद 3-0 से आगे चल रहा था लेकिन आखिर में उसे हार का सामना करना पड़ा। इससे वह अंकतालिका में 17 अंक लेकर सबसे निचली पायदान पर खिसक गया है जबकि मुंबई 19 अंक के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गया है।
लगातार 3 मैच गंवाने वाली दिल्ली की टीम ने अच्छी शुरूआत की हालांकि पहले क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर पायी। दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने नियंत्रण बनाने की कोशिश की लेकिन वह दिल्ली वेवराइडर्स की टीम थी जिसकी तरफ से 22वें मिनट में स्टीवन एडवडर्स ने मैदानी गोल दागा। इससे उसे 2-0 की बढ़त हासिल हो गयी। दिल्ली ने इसके बाद भी आक्रामक खेल दिखाया। तीसरे क्वार्टर में दिल्ली को पेनल्टी कार्नर मिला जिस पर 39वें मिनट में रूपिंदर पाल सिंह ने गोल करके अपनी टीम की बढ़त 3-0 कर दी।
चौथे क्वार्टर में हालांकि कहानी बदल गयी। दानिश मुज्तबा ने 49वें मिनट में मुंबई की तरफ से पहला गोल किया जबकि इसके तीन मिनट बाद निकांता शर्मा ने अपनी टीम को 4-3 से आगे कर दिया। इसके बाद मनप्रीत ने 57वें और 58वें मिनट में गोल करके दिल्ली की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।