हॉकी : भारत की न्यूजीलैंड के हाथों संघर्षपूर्ण हार

Edited By ,Updated: 02 Jul, 2016 12:29 PM

tournament hockey new zealand penalty corners india

भारतीय पुरुष हॉकी टीम को न्यूजीलैंड के हाथों कड़े संघर्ष के बाद 6 देशों के आमंत्रण हॉकी टूर्नामैंट में 0-1 से पराजय झेलनी पड़ी है जो उसकी यहां दूसरी हार है...

वैलेंशिया: भारतीय पुरुष हॉकी टीम को न्यूजीलैंड के हाथों कड़े संघर्ष के बाद 6 देशों के आमंत्रण हॉकी टूर्नामैंट में 0-1 से पराजय झेलनी पड़ी है जो उसकी यहां दूसरी हार है। टूर्नामैंट में जर्मनी के हाथों शिकस्त झेल चुकी भारतीय टीम ने दूसरी हार से बचने के लिए काफी कड़ा संघर्ष किया तो वहीं न्यूजीलैंड ने भी बेहद आक्रामक खेल दिखाते हुए भारत को बांधे रखा। मैच के पहले हाफ में भारत के पास गोल का बढिय़ा मौका आया लेकिन सफल नहीं हो सका। 
 
 
दूसरे क्वार्टर की शुरूआत में ही लेकिन न्यूजीलैंड बढ़त लेने में कामयाब हो गया जब भारतीय खेमे की लापरवाही से आसान गोल कीवी टीम को मिल गया। न्यूजीलैंड ने स्कोर 1-0 कर भारतीय टीम को दबाव में ला दिया। भारत ने न्यूजीलैंड के डिफैंस को भेदते हुए बराबरी के गोल के लिए काफी प्रयास किया और क्वार्टर के अंत में पैनल्टी कार्नर हासिल किया लेकिन रघुनाथ का शाट निशाने पर नहीं लगा। हाफ टाइम तक कीवी टीम 1-0 की बढ़त बनाने में कामयाब रही। चौथे क्वार्टर के शुरूआती मिनट में तलविंद्र ने गेंद को कब्जे में लिया और रमनदीप को पास दिया। लेकिन रमनदीप संतुलन खो बैठे और गेंद लक्ष्य तक नहीं जा सकी। भारतीय टीम अब अगला मैच शनिवार को अर्जेंटीना से खेलेगी। 
 
आकाशदीप ने पूरे किए 100 अंतर्राष्ट्रीय मैच
देश के स्टार स्ट्राइकर आकाशदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरने के साथ ही अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 100 मैच पूरे कर लिए।
 
22 वर्षीय आकाशदीप ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरूआत वर्ष 2012 में एफ.आई.एच. चैम्पियंस ट्रॉफी से की थी। वह इंचियोन में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता तथा रायपुर में हॉकी वर्ल्ड लीग के फाइनल्स में कांस्य पदक विजेता टीम के सदस्य थे। इसके अलावा वह लंदन में चैम्पियंस ट्रॉफी में रजत पदक विजेता टीम के सदस्य भी थे। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!