‘जेलों में कैदियों में मारपीट, यौन उत्पीड़न’ आत्महत्याओं आदि का सिलसिला जारी!

Edited By Updated: 27 Nov, 2026 03:18 AM

fighting between prisoners in jails

अव्यवस्था की शिकार भारतीय जेलों में कैदियों के बीच मारपीट और यौन उत्पीडऩ के अलावा आत्महत्याएं आदि जारी हैं।

अव्यवस्था की शिकार भारतीय जेलों में कैदियों के बीच मारपीट और यौन उत्पीडऩ के अलावा आत्महत्याएं आदि जारी हैं। यह समस्या किस हद तक गंभीर रूप धारण कर चुकी है, यह इसी वर्ष पिछले 9 महीनों में सामने आई निम्न घटनाओं से स्पष्ट है :

* 16 फरवरी को ‘बेंगलुरू’ (कर्नाटक) स्थित ‘परप्पना अग्रहारा सैंट्रल जेल’ में विचाराधीन कैदी ‘वसीम पाशा’ ने एक अन्य कैदी से ‘सुपारी’ (पैसे) लेकर 6 कैदियों पर लोहे के सूए से हमला कर दिया और बीच-बचाव करने आए एक जेल कर्मचारी को भी घायल कर दिया। 
* 22 मई को ‘रांची’ (झारखंड) की ‘होटवार’ जेल में एक महिला कैदी का यौन शोषण और उसके गर्भवती होने के आरोप सामने आने पर ‘झारखंड हाईकोर्ट’ ने इस मामले पर स्वत: संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार तथा डी.जी.पी. से इस घटना के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तलब की।
* 16 जुलाई को ‘भोपाल’ (मध्य प्रदेश) स्थित एक ‘बाल सुधार गृह’ के अधिवासियों द्वारा 2 नाबालिग बंदियों के यौन उत्पीडऩ का मामला सामने आया। 

* 1 अक्तूबर को ‘गोइंदवाल साहिब’ (पंजाब) की केंद्रीय जेल में एक विचाराधीन कैदी ने कम्बल से फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
* 8 अक्तूबर को ‘जयपुर’ (राजस्थान) सैंट्रल जेल में पानी की बोतल भरने जैसे मामूली विवाद पर एक विचाराधीन कैदी ‘कमलेश’ तथा सजायाफ्ता कैदी ‘सोनू’ के बीच जम कर लात-घूंसे चले। 
* 15 अक्तूबर को ‘भरतपुर’ (राजस्थान) जेल में खाना बांटने के समय कैदी ‘अजीत’ ने दूसरे कैदियों से मारपीट की और जेलर के सामने पेश किए जाने पर जेलर तथा अन्य सुरक्षा कर्मियों पर भी हमला कर दिया।
* 12-13 नवम्बर की दरम्यानी रात को ‘रांची’ (झारखंड) की  ‘होटवार’ जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी के पिता ने पुलिस  में लिखवाई शिकायत में जेल के अंदर कुछ कैदियों द्वारा उसके बेटे को नशीला पदार्थ पिलाकर, जबरन साड़ी पहना कर और महिला का मेकअप करवा कर उसके साथ सामूहिक कुकर्म करने का आरोप लगाया। इस मामले में जेल अधीक्षक, मैडीकल ऑफिसर और वार्ड प्रभारी समेत कुल 19 लोगों को आरोपी बनाया गया है। ‘राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग’ ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए झारखंड के मुख्य सचिव और डी.जी.पी. को नोटिस जारी कर इस संबंध में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है।

* 13 नवम्बर को ‘हिसार’ (हरियाणा) स्थित सैंट्रल जेल-2 में ‘मोहन’ नामक हवालाती ने कपड़े से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 
* 18 नवम्बर को ‘होशियारपुर’ (पंजाब) केंद्रीय जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी ने वार्ड के बाहर ग्रिल से कपड़े का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 
* 18 नवम्बर को ही ‘गोधरा’ (गुजरात) की सब-जेल में अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में बंद कैदी ‘सुनील चंदवानी’ ने आत्महत्या कर ली।

* 19 नवम्बर को ‘लखनऊ’ (उत्तर प्रदेश) जिला जेल में हत्या के मामले में बंद विचाराधीन कैदी ‘अवनीश जायसवाल’ उर्फ ‘देव’ (30) ने जेल के बाथरूम में तौलिए से फंदा लगाकर जान दे दी। 
* 25-26 नवम्बर की दरम्यानी रात को ‘लखनऊ’ (उत्तर प्रदेश) की आदर्श जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे ‘राजू’ उर्फ ‘अब्बास’ (32) ने बैरक के पीछे बने शौचालय में चादर का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 
उक्त उदाहरणों से स्पष्टï है कि जेल सुधारों के प्रति प्रशासन का रवैया कितना उपेक्षापूर्ण है। स्वतंत्रता के बाद देश में जेलों के सुधार के लिए अनेक कमेटियां गठित की गईं परंतु सभी के सुझाव ठंडे बस्ते में डाल दिए जाने के कारण जेलों का लगातार बुरा हाल होता जा रहा है। अत: ऐसी घटनाएं रोकने के लिए जेल प्रबंधन में तुरंत सुधार करना जरूरी है।—विजय कुमार  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!