Edited By Niyati Bhandari,Updated: 25 Nov, 2026 02:47 PM

Margashirsha Month 2026: मार्गशीर्ष मास 2026 की शुरुआत 25 नवंबर से हो रही है। श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने इस महीने को अपना ही स्वरूप बताया है। जानें इस पवित्र अगहन मास का महत्व, पूजन नियम, और कौन-सी गलतियां भूलकर भी नहीं करनी चाहिए।...
Margashirsha Month 2026: हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष मास का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। पंचांग के अनुसार यह वर्ष का नौवां महीना होता है, जिसे लोकभाषा में 'अगहन मास' भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह महीना भगवान श्री हरि विष्णु और उनके अवतार भगवान श्रीकृष्ण की साधना-आराधना के लिए सर्वोत्तम माना गया है।
साल 2026 में उत्तर भारतीय पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष मास की शुरुआत 25 नवंबर 2026, बुधवार से होने जा रही है। वहीं, इस पवित्र महीने का समापन 23 दिसंबर 2026, बुधवार को होगा। आइए जानते हैं कि इस माह का धार्मिक महत्व क्या है और इस दौरान किन देवी-देवताओं की उपासना से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ा है मार्गशीर्ष माह का खास संबंध
मार्गशीर्ष महीने का संबंध मृगशिरा नक्षत्र से भी है। ज्योतिष के अनुसार 27 नक्षत्र माने गए हैं। जोकि चन्द्रमा की पत्नियां हैं। इन्हीं 27 नक्षत्रों में से एक नक्षत्र का नाम है मृगशिरा नक्षत्र। मगसर महीने की पूर्णिमा मृगशिरा नक्षत्र से युक्त होती है इसलिए इस महीने को मार्गशीर्ष मास कहा जाता है।
श्रीमद्भागवत में भगवान कृष्ण स्वयं कहते हैं- मासानां मार्गशीर्षोऽहम्
अर्थात समस्त महिनों में मार्गशीर्ष मेरा ही स्वरूप है।
इस माह में श्रीकृष्ण के केशव स्वरूप की पूजा की जाती है। श्रीकृष्ण को अपना बनाने के लिए केवल प्रेम की साधना ही पर्याप्त है। मार्गशीर्ष महीने में प्रेम भाव से श्रीकृष्ण को पुकारें। कृष्ण भक्ति शाखा में माना जाता है मंत्रों से भी ज्यादा महत्व कीर्तन और भजन का होता है। स्कन्दपुराण में कहा गया है श्री राधा कृष्ण की कृपा पाने वाले श्रद्धालुओं को अगहन माह में व्रत-उपवास और भजन-कीर्तन करते रहना चाहिए। संध्याकाल में श्रीराधाकृष्ण की आराधना और भजन-कीर्तन अवश्य करें।
Margashirsha Rules What To Do मार्गशीर्ष माह में करें ये काम
शंख पूजा करें।
सारा महीना जीरा नहीं खाना चाहिए।
तेल मालिश शुभ फल देती है।
वसायुक्त भोजन खाना चाहिए।
प्रतिदिन गीता का पाठ करें।
किसी पवित्र नदी में स्नान का विशेष महत्व है।
Margashirsha Rules What Not To Do मार्गशीर्ष माह में न करें ये काम
तामसिक भोजन और नशीली वस्तुओं से परहेज करें।
असत्य न बोलें।
छल-कपट से बचें।
किसी का अपमान न करें।

मार्गशीर्ष मास में करें इन देवी-देवताओं की विशेष पूजा
श्रीकृष्ण, भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी, तुलसी और शंख।
