लॉन्च से पहले सामने आई नई ऑल्टो की डिटेल्स

Edited By Updated: 04 Aug, 2022 04:36 PM

new alto details revealed ahead of launch

Maruti Suzuki अपनी ऑल न्यू ऑल्टो को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपनी का कहना है कि इसे 18 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जाएगा। लेकिन ऑफिशियल लॉन्चिंग से पहले इस नई ऑल्टो के इंटीरियर और एक्सटीरियर के बारे में जानकारी सामने आई है।

ऑटो डेस्क: Maruti Suzuki अपनी ऑल न्यू ऑल्टो को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपनी का कहना है कि इसे 18 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जाएगा। लेकिन ऑफिशियल लॉन्चिंग से पहले इस नई ऑल्टो के इंटीरियर और एक्सटीरियर के बारे में जानकारी सामने आई है। जिसमें यह देखा गया है कि इस ऑल-न्यू ऑल्टो को पूरी तरह से रिडिज़ाइन किया गया है।

PunjabKesari

एक्सटीरियर की बात करें तो नई ऑल्टो को ओवरऑल राउंड शेप में डिज़ाइन किया गया है। और इसके फ्रंट में हैडलैंप्स, हेक्सागॉनल-पैर्टन ग्रिल दी गई है। वही इसके इंटीरियर में अपडेटेड डैशबोर्ड,टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। साथ ही अनुमान लगाया जा रहा है कि इसमें कई सारे फीचर्स जैसे-ऐप्पल कारप्ले,एंड्राइड आटो, ABS, डुअल फ्रंट एयरबैग्स और ESP को शामिल किया गया है।

नई ऑल्टो में मारुति सुज़ुकी heartect प्लेटफार्म पर बेस्ड 1.0 लीटर K10C पेट्रोल इंजन दिया जाएगा,जोकि 69hp की पावर जेनरेट कर सकता है। साथ ही यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि आगे  भविष्य में इसे CNG वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!