Aaj Ka Good Luck (10th September 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

Edited By Updated: 10 Sep, 2026 01:17 AM

aaj ka good luck

मेष- अपनी ऊर्जा को लक्ष्य पूरा करने में लगाएंगे तो पुराने अधूरे काम पूरे होंगे। जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करें।

मेष- अपनी ऊर्जा को लक्ष्य पूरा करने में लगाएंगे तो पुराने अधूरे काम पूरे होंगे। जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करें। गुस्से में कोई बड़ा निर्णय न लें।
उपाय-  शिव मंदिर में दीपक जलाएं।

वृष- अति आत्मविश्वास से बचें। बिना जांचे किसी पर भरोसा न करें। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी न करें। हेल्थी खाना खाएं, जीभ के स्वाद में सेहत से खिलवाड़ न करें।
उपाय- श्रीकृष्ण की पूजा करें।

मिथुन- अपनी रचनात्मकता को आगे बढ़ाएंगे। रिश्तों, संतुलन और आर्थिक समझदारी पर ध्यान देना लाभकारी रहेगा। लंबी अवधि की योजना महत्वपूर्ण रहेगी।
उपाय- घर में साफ-सफाई और सुंदरता पर ध्यान दें।

कर्क- धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए समय निकालें। अनुशासन में रहें तो आपके लिए बेहतर होगा। पुराने मित्र मिलेंगे। खूबसूरत यादें ताजा होंगी।
उपाय- किसी जरूरतमंद बच्चे को फल दें।

सिंह-  विरोधी परेशान करेंगे लेकिन उन्हें मुंह की खानी पड़ेगी। कोई अनजान जीवन में बहार लेकर प्रवेश करेगा। सेहत को लेकर नीम-हकीम चक्कर में न पड़ें।
उपाय-  भगवान शिव का ध्यान करें।

कन्या- ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में मजबूती आएगी। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ेगी, कारोबार में मनचाहा फायदा मिलेगा।
उपाय-  जरूरतमंद व्यक्ति की सेवा करें।

तुला- किसी की निजी बात को लेकर विवाद न करें। अनावश्यक जोखिम से बचें। परिवार के साथ आज लॉन्ग ड्राइव का प्रोग्राम बनाएंगे। बैलेंस्ड डाइट पर ध्यान दें।
उपाय-  शनिदेव पर चढ़े काले तिल पर्स या बैग में रखें।

वृश्चिक- निराश होकर काम बीच में न छोड़ें, दूसरों से अपनी तुलना करने से बचें। बिना योजना के पैसा खर्च न करें। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी।
उपाय-  पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

धनु- आज का दिन आकर्षण और सामाजिक संबंधों के लिए अनुकूल रहेगा। रिश्तों में मधुरता बनाए रखें। अपने ज्ञान और कौशल को बढ़ाने के सुंदर अवसर मिलेंगे।
उपाय-  शिवलिंग पर जल चढ़ाकर “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें।

मकर- आज कुछ सीखने के लिए दिन बहुत अच्छा है। यात्रा, नए अनुभव और सकारात्मक लोगों के संपर्क से ऊर्जा मिलेगी। खुशियां आपके द्वार पर दस्तक देंगी।
उपाय-  हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं।

कुंभ- अधिकारी सहयोग करेंगे, बनते-बिगड़ते काम पूरे होंगे। जिसे चाहते हैं उसे दिल की बात कह दें, संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। जीवन में चल रहा अकेलापन दूर होगा।  
उपाय-  शिवलिंग पर कच्चा दूध या जल अर्पित करें।

मीन- व्यापार में कुछ दिनों से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। कार्यस्थल में काम की अधिकता रहेगी, जिसको पूरा करने के लिए ओवर टाइम करना पड़ेगा।
उपाय-  जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन या हरी वस्तु दान करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!