बिल गेट्स को पछाड़ Amazon के CEO जेफ बेजोस बने दुनिया के सबसे अमीर आदमी

Edited By Supreet Kaur,Updated: 17 Jul, 2018 10:03 AM

amazon ceo jeff bezos becomes world richest man

अमेजॉन के संस्थापक जेफ बेजोस माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स को पछाड़कर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। उनकी कुल संपत्ति 150 अरब डॉलर को पार कर गई है। बिल गेट्स से उनकी संपत्त‍ि 55 अरब डॉलर ज्यादा है।

बिजनेस डेस्कः अमेजॉन के संस्थापक जेफ बेजोस माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स को पछाड़कर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। उनकी कुल संपत्ति 150 अरब डॉलर को पार कर गई है। बिल गेट्स से उनकी संपत्त‍ि 55 अरब डॉलर ज्यादा है।

PunjabKesari

अमेजॉन प्राइम डे सेल से आया उछाल
अमेजॉन प्राइम डे के 36 घंटे के समर सेल के दौरान हुई जबर्दस्त आमदनी से बेजोस की संपत्त‍ि काफी बढ़ गई। न्यूयॉर्क स्टाॅक एक्सचेंज में सोमवार को सुबह 11.10 बजे कंपनी के शेयर की कीमत 1,825.73 डॉलर तक पहुंच गई। इस तरह साल 2018 में कंपनी के शेयर की कीमत 56 फीसदी तक बढ़ चुकी है और बेजोस का अपना नेटवर्थ बढ़कर 150.8 अरब डॉलर तक पहुंच गया है।

PunjabKesari

दूसरे स्थान पर बिल गेट्स
ब्लूमबर्ग इंडेक्स के मुताबिक बेजोस के बाद बिल गेट्स 95.5 अरब डॉलर के साथ दूसरे और वारेन बफेट 83 अरब डॉलर संपत्त‍ि के साथ तीसरे स्थान पर हैं। हालांकि, सच यह भी है कि बिल गेट्स ने अगर अपनी संपत्त‍ि का बड़ा हिस्सा बिल ऐंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन को दान न किया होता तो उनकी भी संपत्त‍ि 150 अरब डॉलर से ज्यादा होती।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!