Edited By Yaspal,Updated: 07 Apr, 2019 07:39 PM
मंगलवार को यूरोपीय संघ के शीर्ष नेता एक शिखर सम्मेलन में चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग से मुलाकात करेगें। यूरोपीय संघ का यह शिखर सम्मेलन आधे दिन तक चलेगा। इसमें दोनों पक्षों के बीच अनुबंधों को लेकर कोई खास प्रगति होने....
ब्रुसेल्स: मंगलवार को यूरोपीय संघ के शीर्ष नेता एक शिखर सम्मेलन में चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग से मुलाकात करेगें। यूरोपीय संघ का यह शिखर सम्मेलन आधे दिन तक चलेगा। इसमें दोनों पक्षों के बीच अनुबंधों को लेकर कोई खास प्रगति होने का अनुमान कम है। उन्होंने कहा है कि दोनों पक्षों के किसी संयुक्त अंतिम बयान पर सहमति हो पाने की संभावना भी कम दिखाई दे रही है।
यूरोपीय संघ के अधिकारियों ने कहा है कि चीन औद्योगिक सब्सिडी को विश्व व्यापार संगठन के सुधारों के अनुकूल बनाने के बारे में कोई बाध्यकारी प्रतिबद्धता देने से बच रहा है। जबकि यह यूरोपीय संघ प्रमुख मांगों में शामिल है। यूरोपीय संघ ने पिछले महीने 10 सूत्रीय योजना जारी कर चीन के साथ अधिक मुखर संबंध स्थापित करने का प्रस्ताव किया था। इसके साथ चीन को संरचनात्मक प्रतिद्वंदी भी करार दिया था। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इसे देर से जागने वाला कदम बताकर इसका स्वागत किया था। विश्लेषकों का मानना है कि यूरोपीय संघ के सदस्य देशों में फ्रांस और ब्रिटेन को छोड़ अन्य किसी सदस्य का भू-राजनीति मसलों पर रुख स्पष्ट नहीं है। ब्रिटेन यूरोपीय संघ से अलग होने की तैयारी में है। इटली द्वारा चीन के बेल्ट एंड रोड मुहिम से जुड़ने से भी यह बात स्पष्ट हुई है।