सोना 100 रुपए टूटा, चांदी स्थिर

Edited By jyoti choudhary,Updated: 31 Jul, 2018 03:14 PM

gold falls on global cues low demand

वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट के दबाव में आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए फिसलकर 30,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

नई दिल्लीः वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट के दबाव में आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए फिसलकर 30,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी 39,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। विदेशों में आज सोने में नरमी रही।

सोना हाजिर 3.15 डॉलर की गिरावट के साथ 1,218.75 डॉलर प्रति औंस पर रहा। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.80 डॉलर टूटकर 1,227.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया। 

बाजार विश्लेषकों का कहना है कि विभिन्न केंद्रीय बैंकों की बैठक से पहले निवेशक अभी सतर्कता बरत रहे हैं। इससे सोना दबाव में है। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर रहने के बावजूद पीली धातु में गिरावट देखी गई है। आम तौर पर डॉलर और सोने का ग्राफ एक-दूसरे के विपरीत रहता है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.07 डॉलर उतरकर 15.40 डॉलर प्रति औंस रही। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!