Edited By jyoti choudhary,Updated: 30 Jul, 2022 12:39 PM
ई-फाइलिंग पोर्टल के जरिए वित्त वर्ष 2021-22 के लिए अबतक चार करोड़ से अधिक रिटर्न भरे गए हैं। आयकर विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। विभाग ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘28 जुलाई तक 4.09 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न भरे गए।
नई दिल्लीः ई-फाइलिंग पोर्टल के जरिए वित्त वर्ष 2021-22 के लिए अबतक चार करोड़ से अधिक रिटर्न भरे गए हैं। आयकर विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। विभाग ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘28 जुलाई तक 4.09 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न भरे गए। शुक्रवार को ही 36 लाख से अधिक रिटर्न भरे गए। आकलन वर्ष 2022-23 के लिए आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2022 है। अगर अबतक रिटर्न नहीं भरा है, तो कृपया इसे भरिए। जुर्माना से बचिए।''
आयकर विभाग ने आयकर रिटर्न की ई-फाइलिंग के लिए अलग से पोर्टल इंकटैक्स इंडिया डॉट गॉव डॉट इन की स्थापना की है। इसके अलावा आयकर विभाग द्वारा पंजीकृत कुछ निजी संस्थाएं हैं, जो करदाताओं को अपनी वेबसाइट के माध्यम से रिटर्न भरने की अनुमति देती हैं।