बिक गया Twitter की पहचान वाला आइकॉनिक Logo, जानें कितनी लगी नीली चिड़िया की बोली

Edited By Updated: 22 Mar, 2025 11:41 AM

twitter s iconic logo has been sold know how much the blue bird bid for

एलन मस्क द्वारा ट्विटर (अब X) के अधिग्रहण और रीब्रांडिंग के बाद, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के कई पुराने प्रतीकों को हटाया गया। इसी कड़ी में ट्विटर का आइकॉनिक नीली चिड़िया लोगो, जो कभी इसकी पहचान हुआ करता था, 34,375 डॉलर (करीब 29 लाख रुपए) में नीलाम...

बिजनेस डेस्कः एलन मस्क द्वारा ट्विटर (अब X) के अधिग्रहण और रीब्रांडिंग के बाद, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के कई पुराने प्रतीकों को हटाया गया। इसी कड़ी में ट्विटर का आइकॉनिक नीली चिड़िया लोगो, जो कभी इसकी पहचान हुआ करता था, 34,375 डॉलर (करीब 29 लाख रुपए) में नीलाम हुआ। यह लोगो सैन फ्रांसिस्को स्थित ट्विटर मुख्यालय पर लगा था और 254 किलोग्राम वजनी व 12 फीट लंबे, 9 फीट चौड़े आकार का था। इस नीलामी का आयोजन RR ऑक्शन ने किया, जो ऐतिहासिक और दुर्लभ वस्तुओं की बिक्री के लिए जाना जाता है। हालांकि, इसे खरीदने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी गई है।

नीलामी में अन्य महत्वपूर्ण आइटम

  • Apple-1 कंप्यूटर: 3.22 करोड़ रुपए (3.75 लाख डॉलर) में बिका।
  • स्टीव जॉब्स द्वारा साइन किया गया चेक: 96.3 लाख रुपए (1,12,054 डॉलर) में नीलाम हुआ।

गौरतलब है कि एलन मस्क ने 2022 में ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर (करीब 3,368 अरब रुपए) में खरीदा था। अधिग्रहण के समय मस्क ने कहा था कि वह फ्री स्पीच को बढ़ावा देने और नए फीचर्स के साथ ट्विटर को एक बेहतर प्लेटफॉर्म बनाने पर काम करेंगे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!