उबर दिसंबर तक 500 तकनीकी विशेषज्ञों की करेगी भर्ती

Edited By jyoti choudhary,Updated: 11 May, 2022 06:21 PM

uber to recruit 500 tech experts by december

ऐप-आधारित मोबिलिटी कंपनी उबर टेक्नोलॉजीज ने बुधवार को अपने भारतीय प्रौद्योगिकी केंद्रों में नई भर्ती करने की बुधवार को घोषणा की। कंपनी की दिसंबर, 2022 तक 500 तकनीकी विशेषज्ञों को नियुक्त करने की योजना है। उबर के हैदराबाद और बेंगलुरु में स्थित...

नई दिल्लीः ऐप-आधारित मोबिलिटी कंपनी उबर टेक्नोलॉजीज ने बुधवार को अपने भारतीय प्रौद्योगिकी केंद्रों में नई भर्ती करने की बुधवार को घोषणा की। कंपनी की दिसंबर, 2022 तक 500 तकनीकी विशेषज्ञों को नियुक्त करने की योजना है। उबर के हैदराबाद और बेंगलुरु में स्थित प्रौद्योगिकी केंद्रों में 1,000 से अधिक लोगों का दल कार्यरत है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि दिसंबर, 2022 तक 500 तकनीकी कर्मचारियों को नियुक्त करने की योजना है। उसके मुताबिक, यह भर्ती योजना भारत के लिए उबर की प्रतिबद्धता और देश में इंजीनियरिंग प्रतिभा की उसकी पहचान को रेखांकित करती है। कंपनी ने पिछले साल 250 इंजीनियरों की भर्ती की थी। उबर अमेरिका, कनाडा, दक्षिण अमेरिका, नीदरलैंड्स और भारत में स्थित अपने केंद्रों में तकनीकी समूहों का विस्तार कर रही है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!