हादसे के बाद अब सील होंगे चंडीगढ़ के 6 अवैध PG, हैल्पलाइन पर आई 35 शिकायतें

Edited By pooja verma,Updated: 28 Feb, 2020 11:09 AM

6 illegal pg from chandigarh going to close 35 complaints to helpline

चंडीगढ़ प्रशासन ने सैक्टर-32 की फायर आपदा के बाद शहर में अवैध रूप से चल रहे पेइंग गैस्ट (पी.जी.) के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।

चंडीगढ़ (राजिंद्र/संदीप): चंडीगढ़ प्रशासन ने सैक्टर-32 की फायर आपदा के बाद शहर में अवैध रूप से चल रहे पेइंग गैस्ट (पी.जी.) के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। प्रशासन ने वीरवार को कुल छह पी.जी. के खिलाफ सीलिंग आर्डर जारी किए, जिसमें से दो को सील कर दिया गया है। प्रशासन की इस सख्ती के चलते पी.जी. ऑनर्स में काफी रोष है लेकिन बाजवूद इसके प्रशासन ने कोई भी राहत देने से साफ इन्कार कर दिया है। 

 

इसके अलावा विभाग के पास 35 लोगों ने अपने एरिया में अवैध रूप से चल रहे पी.जी. के खिलाफ हैल्पलाइन पर शिकायत दी है, जिन पर जल्द ही विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएगी।  प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने एस.डी.एम. की अगुवाई में टीमें गठित की हैं, जो शहर में  अवैध पी.जी. की चैकिंग कर रही हैं। प्रशासन की तरफ से निर्देश दिए गए थे कि पी.जी. को लेकर जितने भी केस पैंडिंग पड़े हैं, उन पर जल्द फैसला लिया जाना चाहिए। यही कारण है कि उन्होंने छह केसों में आदेश पारित कर दिए हैं, जिसके चलते ही दो पी.जी. सील कर दिए गए। 

 

सभी टीमों को दिए कार्रवाई के निर्देश
विभाग द्वारा जारी हैल्पलाइन नंबर पर कुल 35 लोगों ने शिकायत दी। 18 शिकायतें साऊथ, 7 सैंटर और 10 ईस्ट के एरिया से आई हैं। विभाग ने हैल्पलाइन नंबर सिर्फ  आज तक के लिए ही जारी किया था। अभी शिकायतों पर कार्रवाई के लिए सभी टीमों को निर्देश दे दिए गए हैं।

 

रजिस्ट्रेशन के लिए कम ही लोग पहुंचे
अभी विभाग के पास आज व पिछले कल को मिला रजिस्ट्रेशन के लिए सिर्फ चार आवेदन ही आए हैं, जो बहुत कम हैं, क्योंकि शहर में सैंकड़ों पी.जी. बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं। पी.जी. ऑनर्स को रजिस्ट्रेशन की सुविधा के लिए ही ये प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिसके लिए विशेष तौर हैल्प डेस्क भी एस्टेट ऑफिस में स्थापित किया गया था लेकिन फिर भी रजिस्ट्रेशन के लिए विभाग के पास दो दिन में कम ही लोग पहुंचे हैं। इसके अलावा विभाग ने पिछले कल रजिस्ट्रेशन के लिए प्रोफार्मा भी जारी किया था।

 

जिस कोठी में चल रहा था अवैध पी.जी. का मालिक गौरव अनेजा गिरफ्तार
सैक्टर-32 के पी.जी. में आग लगने से 3 युवतियों की मौत के मामले में सैक्टर-34 थाना पुलिस ने आरोपी कोठी मालिक गौरव अनेजा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस केस में पहले ही पी.जी. संचालक नितेश बंसल को गिरफ्तार कर चुकी है। सैक्टर-34 थाना पुलिस ने गौरव अनेजा, नितेश पोपली और पी.जी. संचालक नितेश बंसल पर केस दर्ज किया था। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!