एयर पॉल्यूशन से निपटने के लिए CPCC को टैक्नीकल सपोर्ट करेगी PU

Edited By Priyanka rana,Updated: 05 Jun, 2019 12:57 PM

air pollution

पांच जून यानि विश्व पर्यावरण दिवस से पहले चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर की हवा में सुधार लाने के लिए कुछ अहम प्रयास शुरू कर दिए हैं।

चंडीगढ़(विजय) : पांच जून यानि विश्व पर्यावरण दिवस से पहले चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर की हवा में सुधार लाने के लिए कुछ अहम प्रयास शुरू कर दिए हैं। हर साल सर्दियों में जिस तरह से एयर क्वालिटी बद से बदतर हो रही है उसे देखते हुए अब चंडीगढ़ पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी (सी.पी.सी.सी.) ने पंजाब यूनिवर्सिटी की मदद लेने का फैसला किया है। 

सी.पी.सी.सी. द्वारा शहर की एयर क्वालिटी को सुधारने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर अब पी.यू. ने टैक्नीकल सपोर्ट के लिए मंजूरी दे दी है। जिसके तहत सी.पी.सी.सी. और पी.यू. की एक ज्वाइंट टीम जल्द ही एयर पॉल्यूशन से निपटने के लिए तैयार किए गए प्लान पर काम करना शुरू करेगी। खास बात यह है कि इस पूरे प्लान पर सैंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (सी.पी.सी.बी.) की नजर रहेगी। 

जिसके लिए विश्व पर्यावरण दिवस के बाद यानि 6 जून को सी.पी.सी.बी., सी.पी.सी.सी. और पंजाब यूनिवर्सिटी के बीच एक मैमोरैंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एम.ओ.यू.) साइन होने जा रहा है। इसके बाद सी.पी.सी.सी. और पी.यू. इस एम.ओ.यू. के तहत काम करना शुरू करेंगे। यह एम.ओ.यू. सी.पी.सी.बी. के अधिकारियों के सामने साइन होगा। जिसके लिए दोनों स्टेक होल्डर्स दिल्ली रवाना हो चुके हैं। 

एक्शन प्लान में ये :
-ध्वनि प्रदूषण के लिए भी चलाई जाएगी मुहिम
-वाहनों की फ्यूल क्वालिटी पर किया जाएगा विशेष फोकस
-नॉन मोटराइज्ड व्हीकल्स के लिए बेहतर होगा इंफ्रास्ट्रक्चर
-शहर में 180 किलोमीटर के बनेंगे साइकिल ट्रैक
-दक्षिण मार्ग और विकास मार्ग को कनैक्ट करने वाली पी.आर.-4 और पी.आर.-5 रोड्स बनेंगी
-फन रिपब्लिक से ट्रांसपोर्ट लाइट तक ट्रैफिक होगा सिंक्रोनाइज्ड
-पब्लिक ट्रांसपोर्ट व्हीकल्स का पॉल्यूशन कम करने के लिए बैटरी ऑप्रेटिड व्हीकल्स होंगे प्रोमोट
-कमर्शियल व्हीकल्स के लिए फिटनैस टैस्ट होगा अनिवार्य
-रोड डस्ट कम करने के लिए सड़कों के किनारे लगाए जाएंगे अधिक से अधिक पौधे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!