पंचकूला की कोठी में चल रहा था सैक्स रैकेट, 4 विदेशी महिलाओं सहित 8 गिरफ्तार

Edited By AJIT DHANKHAR,Updated: 27 Oct, 2020 11:39 PM

arrested

3 महिलाएं उज्बेकिस्तान और एक टर्की निवासी

पंचकूला,(चंदन मिश्र): पुलिस ने सैक्टर-12 स्थित एक कोठी में चल रहे सैक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। चार विदेशी महिलाओं सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ए.सी.पी. राजकुमार, क्राइम ब्रांच-26 के इंस्पैक्टर अमन कुमार व उनकी टीम ने इस सैक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। चार विदेशी महिलाओं में से एक महिला वीजा की अवधि खत्म होने के बाद भी बिना वीजा व परमिट के भारत में रहकर जिस्मफरोशी में लिप्त थी। 3 महिलाएं उज्बेकिस्तान और एक टर्की निवासी है। अन्य आरोपियों की पहचान सिग्मा सिटी जीरकपुर निवासी आदित्य गोयल उर्फ सन्नी, सैक्टर-12 पंचकूला के मनमोहन सिंह उर्फ राजू, सैक्टर-12 के ही शेखर कुमार, व गणेश कुमार के रूप में हुई है। गिरफ्तार की गई विदेशी महिलाओं की उम्र 20 से 40 साल के बीच है। 


देश-विदेश से लाते थे लड़कियां 
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी अशोक चौहान व आदित्य गोयल उर्फ सन्नी देश-विदेश से लड़कियां लाकर उनसे पंचकूला सैक्टर-12 की कोठी नंबर 304 में वेश्यावृत्ति करवाते हैं। वे ग्राहकों से संपर्क कर उनकी डिमांड के अनुसार अपने ड्राइवर मनमोहन सिंह से इधर-उधर होटलों व अन्य जगहों पर भेजते थे। इस काम के लिए उन्होंने अन्य लडक़े भी रखे हुए हैं। सूचना मिलने के बाद ए.सी.पी. राजकुमार ने रेड पार्टी का गठन किया और सैक्टर-12 स्थित कोठी पर रेड की गई।
विदेशी महिलाओं से मिले फर्जी दस्तावेज
गिरफ्तार विदेशी महिलाओं से पुलिस को फर्जी दस्तावेज भी मिले हैं। इनमें ड्राइविंग लाइसैंस, आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज शामिल हैं। इस बारे में पुलिस उपायुक्त पचंकूला के माध्यम से संबंधित देशों के दूतावासों को सूचना भेजी गई है। पासपोर्ट एक्ट व रजिस्ट्रेशन ऑफ फॉर्नर एक्ट की भी अनियमितताएं पाई गई हैं। उसके अनुसार भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जांच में जुटी है कि जहां पर सैक्स रैकेट चलाया जा  रहा था, उस प्रॉपर्टी का मालिक कौन है। पुलिस ने मंगलवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। वहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!