Edited By pooja verma,Updated: 08 May, 2019 08:04 PM
चंडीगढ़ पुलिस के ए.एस.आई. के बेटे ने बुधवार को सैक्टर-34 स्थित पुलिस कालोनी में फंदा लगा लिया।
चंडीगढ़ (सुशील): चंडीगढ़ पुलिस के ए.एस.आई. के बेटे ने बुधवार को सैक्टर-34 स्थित पुलिस कालोनी में फंदा लगा लिया। ए.एस.आई. ने बेटे को कमरे में लटका देख मामले की सूचना पुलिस को दी। सैक्टर 34 थाना पुलिस ने युवक को फंदे से उतारा और सैक्टर-16 जनरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान 30 वर्षीय गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि मृतक मानसिक रूप से परेशान था। उसका इलाज चल रहा था। सैक्टर-34 थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मलोया थाने में तैनात ए.एस.आई. सतनाम सिंह बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे ड्यूटी खत्म कर सैक्टर-34 स्थित मकान में पहुंचे थे। उन्होंने घर का दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं आया। जब वह घर के अंदर गए तो कमरे में बेटे ने पंखे से फंदा लगा रखा था।
ए.एस.आई. ने पुलिस को बताया कि वह घटना के समय वह ड्यूटी पर था और बेटी कालेज गई हुई थी। उनकी पत्नी किसी काम से गांव गई हुई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका बेटा सुबह बिल्कुल ठीक था।