रेत माफिया का वन कर्मियों पर हमला, रॉड और डंडों से किया वार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Jun, 2018 08:06 AM

attack

स्यूंक और शिगीबाला मार्ग पर सोमवार देर रात रेत माफिया ने 6 वन कर्मचारियों पर हथियारों से हमला कर दिया।

नयागांव(मुनीष) : स्यूंक और शिगीबाला मार्ग पर सोमवार देर रात रेत माफिया ने 6 वन कर्मचारियों पर हथियारों से हमला कर दिया। हमले में ब्लॉक ऑफिसर देविंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जो पी.जी.आई. में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। 

वहीं करनैल सिंह, महेंद्र, राजिंद्र सिंह और रविंद्र सिंह को भी चोटें आई हैं। करनैल सिंह के सिर पर भी गंभीर चोटें आई हैं और वह भी पी.जी.आई. में उपचाराधीन हैं, वहीं अन्य को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। 

रॉड और डंडों से किया लहूलुहान :
जानकारी के अनुसार ब्लॉक ऑफिसर देविंद्र की अगुवाई में कर्मचारियों ने स्यूंक और शिगीबाला मार्ग पर नाका लगा रखा था कि इस दौरान रेत से भरी ट्राली आई तो कर्मचारी चालक से पूछताछ करने लगे तभी पीछे से एक सफेद रंग की गाड़ी में सवार 4-5 लोग पहुंचे और उन्होंने लोहे की रॉड और डंडों से कर्मचारियों पर हमला बोल दिया। हमले में देविंद्र सिंह बुरी तरह घायल हो गए और अन्य कर्मचारियों पर भी चोटें आईं। 

वहीं हमलावर ट्राली से रेत सड़क पर ही बिखेरकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल वन कर्मचारियों को पी.जी.आई. पहुंचाया और पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पाकर वन विभाग के डी.एफ.ओ. गुरअमन सिंह मौके पर पहुंचे और जानकारी हासिल की, वहीं एस.एस.पी. कुलदीप सिंह चहल सहित डी.सी. गुरप्रीत सिंह सपरा भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने वन गार्ड रविंद्र सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।  

सड़क पर रेत बिखेर कर भागे :
फरार होने से पहले हमलावर ट्राली से सड़क पर रेत बिखेर गए, ताकि मार्ग बाधित हो जाए और कोई उनका पीछा न कर सके। वहीं देर रात तक पुलिस को रेत से भरी ट्राली का पता नहीं चल पाया था कि वह किसकी है। वहीं रेत सड़क पर गिरने से मार्ग बाधित रहा। सी.आई. स्टाफ इंचार्ज त्रिलोचन सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। 

पुलिस ने 3 लोगों को किया राऊंडअप :
पुलिस ने स्यूंक  के तीन लोगों को पूछताछ के लिए राऊंडअप किया है। वहीं पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों को भी खंगाल रही है। पुलिस ने आसपास का मोबाइल डंप डाटा भी एकत्रित किया है और जिनके मोबाइल की लोकेशन घटनास्थल के आसपास पाई जा रही है उनसे पूछताछ की जा सकती है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!