Edited By Priyanka rana,Updated: 12 Dec, 2019 09:11 AM
रजिस्ट्रेशन एंड लाइसैंसिंग अथॉरिटी (आर.एल.ए.) द्वारा वीरवार को फैंसी नंबरों की ई-ऑक्शन के लिए इच्छुक वाहन चालक फाइनल बोली लगा सकेंगे।
चंडीगढ़(राजिंद्र) : रजिस्ट्रेशन एंड लाइसैंसिंग अथॉरिटी (आर.एल.ए.) द्वारा वीरवार को फैंसी नंबरों की ई-ऑक्शन के लिए इच्छुक वाहन चालक फाइनल बोली लगा सकेंगे। इस ऑक्शन में उन फैंसी नंबरों को दोबारा रखा जाएगा, जो पिछली बोली में बिक नहीं पाए। इसके लिए दो दिसम्बर से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हुई थी।
इस ऑक्शन में सी.एच. 01-बी.जेड., सी.एच.01-बी.वाई., सी.एच. 01-बी.एक्स., सी.एच.01-बी.डब्ल्यू., सी.एच. 01-बी.वी., सी.एच. 01-बी.यू., सी.एच. 01-बी.टी. और सी.एच. 01-बी.एस. सीरीज के नंबरों को रखा गया है। इसके लिए चंडीगढ़ के पते पर अपना वाहन खरीदने वाले ही इस ऑक्शन में भाग ले सकते हैं
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 2 दिसम्बर से शुरू हुई थी, जो 9 दिसम्बर तक चली। 10 दिसम्बर से ऑक्शन शुरू हुई है और 12 दिसम्बर को फाइनल बोली लगाई जाएगी। इससे पहले विभाग ने सी.एच. 01 बी.जेड. सीरीज के नंबरों की जो ऑक्शन रखी थी, उसमें 0001 के लिए सबसे अधिक 15.35 लाख रुपए की बोली लगी थी।
विभाग को ऑक्शन से कुल 84.77 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ था। जिन लोगों ने चंडीगढ़ के पते पर अपना वाहन खरीदा है, वही इस ऑक्शन में भाग ले सकते हैं। ऑक्शन में भाग लेने के लिए सेल लैटर, फार्म नंबर 21 और आधार कार्ड अनिवार्य होता है।