ऑक्शन : 4.20 लाख रुपए में नीलाम हुआ 0001

Edited By Priyanka rana,Updated: 04 Apr, 2019 01:16 PM

auction

चंडीगढ़ प्रशासन के रजिस्ट्रेशन एंड लाइसैंसिंग अथॉरिटी (आर.एल.ए.) द्वारा बुधवार को सी.एच. 01 बी.डब्ल्यू. सीरीज के नंबरों की ऑक्शन का आखिरी दिन था।

चंडीगढ़(राजिंद्र) : चंडीगढ़ प्रशासन के रजिस्ट्रेशन एंड लाइसैंसिंग अथॉरिटी (आर.एल.ए.) द्वारा बुधवार को सी.एच. 01 बी.डब्ल्यू. सीरीज के नंबरों की ऑक्शन का आखिरी दिन था। ऑक्शन के दौरान 0001 के लिए सबसे अधिक 4.20 लाख रुपए की बोली लगी, जबकि इसका रिजर्व प्राइज 50 हजार रुपए तय किया गया था। 

सुपर इंजीनियर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मालिक सैक्टर-51 निवासी बलवीर सिंह ने अधिकतम बोली लगाकर इस नंबर को अपने नाम कर लिया। उन्होंने अपनी नई गाड़ी ऑडी क्यू7 के लिए इस नंबर को खरीदा है। बलवीर सिंह ने कहा कि वह अपनी ऑडी के लिए 0001 लेना चाहते थे और इस ऑक्शन में वह इसे लेने में सफल रहे। प्रशासन को इस ऑक्शन से 63.73 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है, जबकि ऑक्शन में कुल 266 बिडरों ने बोली लगाई।

0005 और 0009 बिके 2.25 लाख रुपए में :
सोमवार को फैंसी नंबरों के लिए ऑक्शन शुरू हुई थी, जिसका बुधवार को अंतिम दिन था। इसके अलावा 0005 नंबर के लिए 2.25 लाख रुपए की अधिकतम बोली लगी, जिसका रिजर्व प्राइज 30 हजार रुपए था, जिसको ए.सी.एम.ई. बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड ने अधिकतम बोली लगाकर अपने नाम कर लिया। 

इसके अलावा 0009 के लिए रिजर्व प्राइज 30 हजार के मुकाबले 2.25 लाख, 0007 के लिए रिजर्व प्राइज 30 हजार के मुकाबले 2 लाख 1 हजार रुपए, 0003 नंबर रिजर्व प्राइज 30 हजार के मुकाबले 1 लाख 42 हजार रुपए, 0002 नंबर रिजर्व प्राइज 30 हजार के मुकाबले एक लाख 30 हजार, 0010 नंबर के लिए 1 लाख 25 हजार रुपए, 1111 नंबर के लिए 1 लाख 22 हजार रुपए और 0055 नंबर 99 हजार रुपए में नीलाम हुआ। 

प्रशासन ने इस नई सीरीज के साथ ही कुछ पुराने सीरीज के नंबरों को भी ऑक्शन में रखा था। उन सीरीज के कुछ नंबरों की ऑक्शन करने में भी प्रशासन सफल रहा है, जिससे उसे कुछ राजस्व प्राप्त हुआ है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!