हरियाणा के युवाओं ने खेलों के दम पर विश्व में पहचान बनाई: मनोहर लाल

Edited By Updated: 15 May, 2022 10:00 PM

c m started mp sports competition from kurukshetra

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि देश की युवा शक्ति 24 कैरेट सोना है, वहीं हरियाणा प्रदेश की युवा बिग्रेड ने अपनी शक्ति, तेज और खेलों के दम पर 24 कैरेट डायमंड के रूप में पूरे विश्व में अपनी एक पहचान बनाई है। इस युवा शक्ति को सक्षम बनाने के साथ-साथ...

चंडीगढ़,(बंसल): मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि देश की युवा शक्ति 24 कैरेट सोना है, वहीं हरियाणा प्रदेश की युवा बिग्रेड ने अपनी शक्ति, तेज और खेलों के दम पर 24 कैरेट डायमंड के रूप में पूरे विश्व में अपनी एक पहचान बनाई है। इस युवा शक्ति को सक्षम बनाने के साथ-साथ सार्थक बनाने के प्रयास प्रदेश सरकार की तरफ से किए जा रहे है। 

 


मुख्यमंत्री आज कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर पर सांसद नायब सिंह सैनी के प्रयासों से आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की शृंखला में आयोजित प्रदेश की पहली सांसद खेल स्पर्धा के उद्घाटन सत्र में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल, सांसद नायब सिंह सैनी, हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह, हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने दीपशिखा प्रज्ज्वलित करके विधिवत रूप से 15 से 18 मई तक चलने वाली सांसद खेल स्पर्धाओं का शुभारंभ किया और मैराथन को हरी झंडी देकर रवाना किया। मुख्यमंत्री सहित सांसद नायब सिंह सैनी, हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह, मुख्यमंत्री के राजनीतिक कृष्ण कुमार बेदी ने भी ब्रह्मसरोवर के दक्षिण गेट तक मैराथन में दौड़ लगाई। इस मैराथन में कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से 3 हजार से ज्यादा पुरुषों और 2 हजार से ज्यादा महिलाओं ने दौड़ लगाई।

 

यह दौड़ पुरुषोतमपुरा बाग से शुरु होकर ब्रह्मसरोवर के दक्षिण गेट, श्री तिरुपति बालाजी मंदिर, बी.आर. इंटरनैशनल चौक, ब्रह्मïनंद चौक सहित उधम सिंह चौक से होती हुई द्रोणाचार्य स्टेडियम पर संपन्न हुई। यहां पर खेल मंत्री संदीप सिंह और सांसद नायब सिंह सैनी ने पुरुष वर्ग में प्रथम आने वाले अम्बाला के अमरप्रीत सिंह और महिला वर्ग में अम्बाला की ऋतिका तथा दूसरे स्थान पर आने वाले यमुनानगर के मोहित प्रधान, दयालपुर कुरुक्षेत्र की अंजली को मैडल और नगद राशि देकर सम्मानित किया।

 


मुख्यमंत्री जैसे ही पुरुषोतमपुरा बाग में पहुंचे तो खिलाडिय़ों के उत्साह को देखकर मुख्यमंत्री ने सभी का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने मंच पर एक नन्हें खिलाड़ी को गोद में उठाकर हवा में उछाल कर इस मैराथन के उत्साह और उमंग को भी दर्शाने का अनूठा प्रयास किया। मुख्यमंत्री ने मैराथन के सफल आयोजन के लिए सांसद नायब सिंह सैनी और उनकी टीम के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों और खासकर स्कूलों के संचालकों को बधाई और शुभकामनाएं दी। सांसद नायब सिंह सैनी ने बताया कि इस खेल स्पर्धा में 15 से 18 मई तक कुश्ती, सॢकल कबड्डी और मैराथन का आयोजन किया गया है। इन प्रतियोगिताओं में ब्लॉक स्तर से टीमें पहुंची हंै। इस स्पर्धा में 30 पुरुष और 26 महिलाएं टीमें दम-खम दिखाएंगी। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!